Motorola Edge+ और Motorola Edge के स्पेसिफिकेशन एक बार फिर लीक

Motorola Edge+ स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ लिस्ट है। लिस्टिंग के अनुसार, फोन में फुल एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले होगा।

विज्ञापन
Prabhakar Thakur, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2020 18:06 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Edge+ में मिल सकता है स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर
  • 12 जीबी रैम तक रैम से लैस हो सकता है मोटोरोल एज+
  • 22 अप्रैल को लॉन्च होगी Motorola Edge सीरीज़

Motorola Edge सीरीज़ के दोनों फोन एंड्रॉयड 10 के साथ आएंगे

Motorola Edge+ और Motorola Edge स्मार्टफोन 22 अप्रैल को लॉन्च हो सकते हैं और इससे पहले फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारियां लीक के जरिए सामने आती जा रही हैं। हाल ही में Motorola Edge के कैमरा स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली थी, और अब Motorola Edge+ स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारियां सामने आई हैं, जिसके अनुसार यह आगामी स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 12 जीबी तक रैम से लैस होगा। मोटोराला एज में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर होने की भी खबर है। हाल ही में मोटोरोला एज फोन की एक तस्वीर भी लीक हुई थी, जिसमें फोन का होल-पंच डिज़ाइन और पतले बेज़ल नज़र आ रहे थे।

Google Play Console की इस कथित लिस्टिंग की जानकारी Tech Wagan द्वारा साझा की गई है, जिसमें Motorola Edge+ स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ लिस्ट है। लिस्टिंग के अनुसार, फोन में फुल एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, जिसकी पिक्सल डेनसिटी 440पीपीआई होगी। वहीं फोन 12 जीबी रैम के साथ लिस्ट है।

इस सीरीज़ का दूसरा स्मार्टफोन Motorola Edge भी एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर दिया जाएगा। वहीं, मोटोरोला एज+ की तरह ही इस फोन में भी फुल एचडी+(1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ 440पीपीआई पिक्सल डेनसिटी होगी। इसके अलावा यह फोन 6 जीबी रैम के साथ लिस्ट हुआ था।

हाल ही में मोटोरोला एज फोन की वास्तविक तस्वीर भी ऑनलाइन लीक हुईं थी, जिसमें फोन का फ्रंट पैनल देखने को मिला था। इस तस्वीर में फोन का होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन दिखा, जो कि कटआउट के साथ स्क्रीन के ऊपरी बायीं तरफ स्थित था। इसके अलावा फोन में बेजल्स भी काफी पतली दी गई हैं। इसके अलावा फोन का बैक पैनल पहले ही लीक हो चुका है, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यह ट्रिपल रियर कैमरा फ्लैश के साथ वर्टिकली स्थित है। मोटोरोला एज फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 16 मेगापिक्सल के सेकेंडरी कैमरा और तीसरा 8 मेगापिक्सल का AI कैमरा दिया जाएगा। कैमरा सेटअप के बाद डुअल एलईडी फ्लैश लाइट दी गई है। इस तस्वीर से यह भी अंदाजा लग गया है कि वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन फोन के दायीं तरफ स्थित होंगे।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ Vivo Y6 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mercedes ने भारत में लॉन्च की CLA EV, 700 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Honor 600e में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. भारत ने होर्मुज से जहाजों के सुरक्षित रास्ते के लिए ईरान को क्रिप्टो में पेमेंट देने से किया इनकार
  4. Vivo X500 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा अल्ट्रासॉनिक स्कैनर
  5. Infosys में बंपर हायरिंग, 20,000 फ्रेशर्स का होगा रिक्रूटमेंट
  6. Infinix GT 50 Pro हुआ 6500mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Oppo F33 Pro 5G vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Redmi Note 17 Pro में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. WhatsApp का नया धमाका! Airtel, Jio, Vi के रीचार्ज अब वॉट्सऐप से करें, आया कमाल का फीचर
  10. OnePlus Ace 6 Ultra में मिलेगी 8.600mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.