Motorola भारतीय बाजार में अपना अपना बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr Fold लॉन्च करने वाला है।
Photo Credit: Motorola
Motorola Razr Fold में 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा है।
Motorola भारतीय बाजार में अपना अपना बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr Fold लॉन्च करने वाला है। मोटोराला ने अब इस फोन की लॉन्च तारीख का खुलासा कर दिया है जो कि 13 मई को दस्तक देने वाला है। इस फोन को इस साल की शुरुआत में CES में पेश किया गया था। Motorola Razr Fold में 6.56 इंच की एक्सटरनल डिस्प्ले है, वहीं खोलने पर इस फोन में 8.1 इंच की 2K LTPO डिस्प्ले मिलती है। यहां हम आपको Motorola Zazr Fold के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर अन्य खूबियों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Unfold Flawless.
— Motorola India (@motorolaindia) May 7, 2026
Launching 13th May on Flipkart, https://t.co/azcEfy2uaW and leading retail stores #motorolarazrfold #unfoldflawless pic.twitter.com/wd11bxsywg
Motorola Razr Fold को 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट और 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा। लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन मोटोरोला की आधिकारिक साइट, ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। Razr Fold पैंटोन ब्लैकेंड ब्लू और पैंटोन लिली व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा।
Motorola Razr Fold में 6.56 इंच की एक्सटरनल डिस्प्ले है, वहीं खोलने पर इस फोन में 8.1 इंच की 2K LTPO डिस्प्ले मिलती है। इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं इसमें 32 मेगापिक्सल का एक्सटरनल और 20 मेगापिक्सल का इंटरनल सेल्फी कैमरा दिया गया है।डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास सिरेमिक 3 से प्रोटेक्ट किया गया है। इसको लेकर मोटोरोला का दावा है कि यह पिछली जेनरेशन के मुकाबले में गिरने पर 75% तक बेहतर सिक्योरिटी प्रदान करता है। Razr Fold में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8वीं जेनरेशन 5 मोबाइल प्लेटफॉर्म है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। मोटोरोला 7 एंड्रॉयड OS अपग्रेड और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा करता है। इस फोन में 6000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है जो कि 80W टर्बोपावर वायर्ड चार्जिंग के साथ-साथ 50W टर्बोपावर वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा