गूगल पिक्सल और पिक्सल एक्सएल की तस्वीरें

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2016 16:15 IST
सेनफ्रांसिसको में आयोजित पिक्सल इवेंट में गूगल ने अपने पिक्सल स्मार्टफोन से पर्दा उठा लिया। अमेरिकी मार्केट में गूगल पिक्सल और गूगल पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग मंगलवार से शुरू हो जाएगी। गूगल के पिक्सल स्मार्टफोन दो स्क्रीन साइज़ में आएंगे- 5 इंच और 5.5 इंच। इसके साथ ही गूगल ने कई दूसरे प्रोडक्ट गूगल होम, गूगल वाई-फाई, क्रोमकास्ट अल्ट्रा और डेड्रीम व्यू भी लॉन्च किए। देेखें इन पिक्सल स्मार्टफोन की कुछ खास तस्वीरें।
 

गूगल पिक्सल स्मार्टफोन के अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्वाइट ब्लैक, वेरी सिल्वर और 'लिमिेटेड एडिशन' रियली ब्लू कलर वेरिएंट लॉन्च किया गया है। इन स्मार्टफोन के भारत में सिर्फ दो कलर वेरिएंट ही लिस्ट किए गए हैं। इससे संकेत मिलता है कि भारत में रियली ब्लू कलर वेरिएंट नहीं मिलेगा। गूगल ब्रांड के तहत बनाए गए इन स्मार्टफोन के बारे में वेबसाइट पर साफ शब्दों में कहा गया है कि भारत में गूगल पिक्सल और गूगल पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन 13 अक्टूबर से क्वाइट ब्लैक और वेरी सिल्वर कलर में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होंगे।
Advertisement
 

पिक्सल स्मार्टफोन के साथ रिटेलबॉक्स में चार्जिंग के लिए एक यूएसबी टाइप-सी केबल, एक क्विक स्विच एडेप्टर और  गूगल की एक क्विक गाइड मिलेगी।
 

कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाले कैमरे से लैस है। अपने इस दावे के समर्थन में कंपनी ने इसके कैमरे को मिले 89 डीएक्सओमार्क मोबाइल स्कोर का ज़िक्र किया है। बताया गया है कि पिक्सल के कैमरे से यूज़र हर किसी परिस्थिति में बेहतरीन तस्वीरें ले पाएंगे। बता दें कि इसमें एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 12.3 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement
 

दोनों स्मार्टफोन में सोनी आईेमएक्स179 सेंसर, अपर्चर एफ/2.4 और 1.4 माइक्रोन पिक्सल के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Advertisement
 

 गूगल ने अपने इन दोनों हैंडसेट में क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। इसके साथ मौजूद है 4 जीबी रैम। प्रोसेसर आमतौर पर 1.6 गीगाहर्ट्ज़ की क्लॉक स्पीड पर चलेगा और अधिकतम 2.15 गीगाहर्ट्ज़ की क्लॉक स्पीड पर। गौर करने वाली बात है कि स्नैपड्रैगन 821 आज की तारीख में सबसे मजबूत मोबाइल प्रोसेसर है। ऐसे में आप धांसू परफॉर्मेंस की उम्मीद कर सकते हैं।
 

गौर करने वाली बात है कि पिक्सल और पिक्सल एक्सएल में 3.5 एमएम जैक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के बावज़ूद ऊपर की तरफ दिया गया है।
Advertisement
 

पिक्सल सीरीज के हैंडसेट के साथ आपको स्टोरेज खत्म होने के नोटिफिकेशन से मुक्ति मिल जाएगी। गूगल ने इन हैंडसेट के साथ अनलिमिटेड फोटो और वीडियो को क्लाउड स्टोरेज पर स्टोर करने की सुविधा देगी। ऐसे में 32 जीबी स्टोरेज वाला शुरुआती मॉडल भी आम यूज़र के लिए काफी साबित होगा।
Advertisement
 

पिक्सल और पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन गूगल के डेड्रीम व्यू वीआर हेडसेट को सपोर्ट करते हैं।
 

फोन में नीचे की तरफ चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और दायीं तरफ वॉल्यूम रॉकर व पावर बटन दिए गए हैं।
 

भारत उन 6 देशों में से है जहां पर पिक्सल स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया है। भारत में इन हैंडसेट को अक्टूबर महीने के अंत तक उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है।
 

ऑनलाइन बुकिंग ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के जरिए होगी। वहीं, ऑफलाइन बिक्री के लिए गूगल ने क्रोमा, रिलायंस डिजिटल, विजय सेल्स के समेत करीब 1,000 रिटेल स्टोर के साथ समझौता किया है। कंपनी ने बताया है कि इस हैंडसेट की कीमत 57,000 रुपये से शुरू होगी। यह कीमत 5 इंच डिस्प्ले वाले वेरिएंट की होगी।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.3-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2770 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Brilliant low-light photography
  • Fast modern processor
  • Great battery life
  • Google Assistant with localisations for India
  • Bad
  • Not very stylish or eye-catching
  • Expensive
  • No storage expansion
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.3-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3450 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Google pixel, Google pixel xl

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.