Google Pixel Fold 2 में हो सकता है बड़ा डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट

यह कंपनी के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन Pixel Fold की जगह ले सकता है। Pixel Fold 2 में पिछले स्मार्टफोन की तुलना में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं

Google Pixel Fold 2 में हो सकता है बड़ा डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट

इस स्मार्टफोन में नया कैमरा आइलैंड डिजाइन हो सकता है

ख़ास बातें
  • Pixel Fold 2 में पिछले स्मार्टफोन की तुलना में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं
  • इसके कैमरा मॉड्यूल में तीन कैमरा और LED फ्लैश का संकेत मिल रहा है
  • पिछले वर्ष गूगल ने Pixel 8 सीरीज को लॉन्च किया था
विज्ञापन
अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Google का Pixel Fold 2 जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह कंपनी के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन Pixel Fold की जगह ले सकता है। Pixel Fold 2 में पिछले स्मार्टफोन की तुलना में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। इसमें नया कैमरा आइलैंड डिजाइन हो सकता है। 

टिप्सटर Steve Hemmerstoffer (@OnLeaks) ने Smartprix के साथ मिलकर Pixel Fold 2 के CAD डिजाइन लीक किया है। इस इमेज में यह स्मार्टफोन डार्क ग्रे कलर में दिख रहा है। इसमें कैमरा मॉड्यूल, बटंस और USB पोर्ट की लोक्शन का भी पता चल रहा है। इसमें गूगल की Pixel 7 और Pixel 8 सीरीज के स्मार्टफोन्स में दिए गए हॉरिजॉन्टल कैमरा वाइजर के बजाय नया कैमरा आइलैंड हो सकता है। इस इमेज में कैमरा मॉड्यूल में तीन कैमरा और LED फ्लैश का संकेत मिल रहा है। Pixel Fold 2 में राउंडेड कॉर्नर्स के साथ 6.4 इंच आउटर डिस्प्ले और इसके टॉप पर सेंटर में होल पंच कटआउट दिख रहा है। इसे अनफोल्ड करने पर 7.9 इंच का इनर डिस्प्ले है। 

इस स्मार्टफोन के इनर डिस्प्ले के टॉप पर दाएं कोने पर कैमरा सेंसर दिया गया है। पिछले वर्ष गूगल ने Pixel 8 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज में Pixel 8 और Pixel 8 Pro शामिल थे। इस सीरीज में एक नया स्मार्टफोन Pixel 8a शामिल जोड़ा जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। इस स्मार्टफोन के डिजाइन और फीचर्स के बारे में ऑनलाइन जानकारी मिली है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में इस स्मार्टफोन को सर्टिफिकेशन वेबसाइट UL Demko पर मॉडल नंबर GH2MB के साथ देखने का दावा किया है। यह 4,942 mAh की बैटरी की रेटेड कैपेसिटी के साथ है। इसे 5,000 mAh की कैपेसिटी के साथ लिस्ट किया जा सकता है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि यह Google Pixel 8a हो सकता है। गूगल अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी देती है और इस वजह से यह Google Pixel 9 सीरीज का स्मार्टफोन भी होने का संकेत है। कंपनी के Pixel 8 Pro में 5,050 mAh और Pixel 8 में 4,575 mAh की बैटरी थी। गूगल अपने Pixel डिवाइसेज में रिपेयर मोड लाने की तैयारी कर रही है। इस फीचर को कंपनी एंड्रॉयड का इस्तेमाल करने वाले सभी स्मार्टफोन्स में भी उपलब्ध करा सकती है। 


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  2. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  3. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  5. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  6. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  7. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
  8. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
  9. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  10. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »