Google के Pixel Buds A लॉन्च से पहले गलती से ट्विटर पर हुए पोस्ट

लीक हुई तस्वीर में यदि ईयरबड्स के डिज़ाइन की बात करें, तो यह देखने में बिल्कुल Google Pixel Buds की तरह ही है। अंतर बस अंदरूनी हिस्से में ब्लैक की जगह व्हाइट फिनिश का है। लेकिन बड्स व केस का आकार बिल्कुल गूगल पिक्स बड्स की तरह ही है।

Google के Pixel Buds A लॉन्च से पहले गलती से ट्विटर पर हुए पोस्ट

Google Pixel Buds A में मिल सकते हैं कई कलर ऑप्शन

ख़ास बातें
  • Google Pixel Buds A में मिलेगा फास्ट फेयरिंग फीचर
  • Google I/O के दौरान लॉन्च किया जा सकता है गूगल पिक्सल बड्स ए
  • 10 मिनट बाद लाइव ट्वीट को डिलीट कर दिया गया
विज्ञापन
Google को लेकर पिछले कुछ समय से यह खबरे चल रही है कि कंपनी जल्द ही एक किफायती ईयरबड्स लाने की तैयारी कर रही है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी जानकारी मिल चुकी है कि इस ईयरबड्स का नाम Pixel Buds A होगा। वहीं, अब खुद कंपनी ने इन ईयरबड्स को सार्वजनिक कर दिया है। जी हां, लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें, तो नया पिक्सल बड्स ए गलती से आधिकारिक Android ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट कर दिया गया था, जिसपर इस कुछ खूबियों की जानकारी दी गई थी। इसके अलावा ट्वीट की गई तस्वीर में पिक्सल ईयरबड्स पिक्सल फोन के साथ देखे जा सकते हैं।

Xda-developers की रिपोर्ट के अनुसार, Google के नए ईयरबड्स Pixel Buds A को गलती से आधिकारिक Android ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट कर दिया गया था। इस पोस्ट में पिक्सल बड्स Pixel phone के साथ देखे जा सकते हैं। ट्वीट में यह पुष्टि की गई है कि कंपनी के आगामी ईयरबड्स का नाम पिक्सल बड्स ए हैं और यह फास्ट पेयरिंग जैसे फीचर्स से लैस आएगा। हालांकि, कंपनी को जैसी ही अपनी गलती हा अहसास हुआ उन्होंने तुरंत ट्वीट को डिलीट कर दिया। हालांकि, 10 मिनट लाइव रहे इस ट्वीट के स्क्रीनशॉट्स कुछ पब्लिकेशन्स द्वारा ले लिए गए थे।

लीक हुई तस्वीर में यदि ईयरबड्स के डिज़ाइन की बात करें, तो यह देखने में बिल्कुल Google Pixel Buds  की तरह ही है। अंतर बस अंदरूनी हिस्से में ब्लैक की जगह व्हाइट फिनिश का है। लेकिन बड्स व केस का आकार बिल्कुल गूगल पिक्स बड्स की तरह ही है।

माना जा रहा है कि यह डिवाइस इस महीने के बाद Google I/O के दौरान लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यह ईयरबड्स कई कलर ऑप्शन में दस्तक दे सकते हैं।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  5. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  6. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  7. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  8. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  9. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  10. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »