Google Pixel 9 में होगा 6.1 इंच फ्लैट डिस्प्ले, Android 15 आउट ऑफ द बॉक्स! सामने आए रेंडर्स

अफवाह है कि फोन में Tensor G4 चिपसेट देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 जनवरी 2024 12:14 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 6.1 इंच का फ्लैट डिस्प्ले बताया गया है।
  • कयास है कि गूगल अब पिक्सल 9 में टेलीफोटो लेंस को शामिल करने जा रही है।
  • डाइमेंशन 152.8 x 71.9 x 8.5mm बताए जा रहे हैं।

Google Pixel 9 के रेंडर्स ऑनलाइन सामने आए हैं।

Photo Credit: X/@yabhishekhd

Google ने Pixel 8 सीरीज के साथ कुछ समय पहले स्मार्टफोन मार्केट में अच्छा खासा बज क्रिएट किया था। Google Pixel 8 सीरीज लॉन्च को अभी थोड़ा ही समय बीता है कि इसके सक्सेसर के चर्चे होने लगे हैं। यहां तक कि सीरीज के दोनों स्मार्टफोन मॉडल्स के रेंडर्स भी लीक हो गए हैं। एक दिन पहले Google Pixel 9 Pro के रेंडर्स सामने आए थे। अब इस कड़ी में स्टैंडर्ड वेरिएंट Google Pixel 9 भी शामिल हो गया है। स्मार्टफोन के ताजा रेंडर्स लीक हुए हैं। साथ में फोन के कुछ अहम स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा किया गया है। 

Google Pixel 9 सीरीज अब काफी चर्चा में है। Google Pixel 9 Pro के रेंडर्स लीक होने के बाद अब Google Pixel 9 के रेंडर्स भी सामने आ गए हैं। टिप्स्टर अभिषेक यादव ने 91 मोबाइल्स के हवाले से खुलासा किया है कि Google Pixel 9 कैसा दिखने वाला है। साथ में टिप्स्टर ने इसके डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर संबंधित जानकारी भी दी है। रेंडर्स में फोन ब्लू कलर में नजर आ रहा है। फोन के किनारे फ्लैट हैं। इसमें पंच होल डिस्प्ले नजर आ रहा है जिसके फ्रंट कॉर्नर राउंड हैं। बैक पैनल में कैमरा मॉड्यूल दिख रहा है जो कि पिक्सल 8 सीरीज की तर्ज पर हॉरिजॉन्टल पोजीशन में है। 

Advertisement
Google Pixel 9 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.1 इंच का फ्लैट डिस्प्ले बताया गया है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 15 के साथ आने वाला है। इससे पता चलता है कि इसका लॉन्च अभी ज्यादा नजदीक नहीं है। डाइमेंशन 152.8 x 71.9 x 8.5mm बताए जा रहे हैं। यानी फोन की मोटाई 8.5mm होने वाली है। अहम बात ये निकल कर आ रही है कि फोन के कैमरा मॉड्यूल में अबकी बार तीन लेंस को जगह दी गई है। कयास है कि गूगल अब पिक्सल 9 में टेलीफोटो लेंस को शामिल करने जा रही है। 

डिजाइन के अन्य अहम बिंदुओं की बात करें तो इमेजिस में देखा जा सकता है कि फोन का पावर बटन राइट साइड में है, यहीं पर वॉल्यूम बटन भी है। टॉप पर माइक्रोफोन है। बॉटम में सिम स्लॉट और दूसरा माइक्रोफोन है। साथ में यूएसबी टाइप सी पोर्ट भी यहां मौजूद है। इसी स्पाइन पर स्पीकर ग्रिल भी है। अफवाह है कि फोन में Tensor G4 चिपसेट देखने को मिल सकता है। AI फीचर्स को कंपनी पिक्सल 8 सीरीज में शामिल कर चुकी है। जाहिर है कि पिक्सल 9 भी AI फोकस्ड सीरीज होगी। जैसा कि हाल ही में Samsung Galaxy S24 सीरीज में भी देखने को मिला है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Smaller form factor makes it more comfortable to hold
  • Excellent and bright display
  • Cameras are still the best
  • Packed with AI features
  • Bad
  • Battery life is still not the best
  • Expensive
  • Tends to heat up under heavy load
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G3

फ्रंट कैमरा

11-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4575 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact design
  • Vibrant 120Hz display
  • Capable processor
  • Good overall camera performance
  • Bad
  • Average battery life
  • Recycled design
  • AI features free till 2025
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  2. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  4. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  5. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  6. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  7. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  8. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  9. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  10. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.