Pixel 8 अब होंगे 'Made in India', Google का सप्लायर्स को काम जल्दी शुरू करने का आदेश!

फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है कि Google भारत में कितने फोन बनाने की योजना बना रहा है और न ही यह बताया गया है कि ये फोन देश में बिक्री के लिए होंगे या निर्यात के लिए होंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 फरवरी 2024 20:31 IST
ख़ास बातें
  • Google ने सप्लायर्स को अगली तिमाही से पहले फोन भारत में बनाने के आदेश दिए
  • Pixel 8 के साथ Pixel 8 Pro के भारत में बनने की उम्मीद
  • चीन के बाहर अपनी सप्लाई चेन मजबूत करने का मौका
Google ने कथित तौर पर अपने सप्लायर्स से कहा है कि वे अगली तिमाही तक भारत में अपने Pixel स्मार्टफोन बनाना शुरू कर दें। कंपनी की योजना इस साल 10 मिलियन (1 करोड़) से अधिक Pixel फोन शिप करना है। जैसा कि अक्टूबर में बताया गया था गूगल भारत में अपने स्मार्टफोन बनाएगा और इसका फ्लैगशिप Pixel 8 2024 में उपलब्ध होगा। एक अखबार को उसके सूत्रों से यह भी पता चला है कि गूगल को अपने इस कदम से चीन के बाहर अपनी सप्लाई चेन में विविधता लाने में भी मदद मिलेगी।

रॉयटर्स के अनुसार, एक अखबार Nikkei ने गुरुवार को जानकारी दी कि Google ने अपने सप्लायर्स को अगली तिमाही तक भारत में स्मार्टफोन बनाने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा है। इस बात की जानकारी पिछले साल अक्टूबर में ही सामने आ गई थी, जब कहा गया था कि कंपनी 2024 में भारत में Google Pixel 8 का निर्माण शुरू करेगी। इसके अलावा, गूगल ने अपने सर्विस नेटवर्क को भी बढ़ाने की तैयारी की है। कंपनी 27 शहरों में 28 सर्विस सेंटर्स के जरिए सपोर्ट की पेशकश करती है। पिछले साल अक्टूबर में गूगल के सीनियर VP (डिवाइसेज एंड सर्विसेज), Rick Osterloh ने कहा था कि "यह देश में पिक्सल स्मार्टफोन्स की बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी बढ़ाने की यात्रा में शुरुआती कदम है।" 

Nikkei ने अपने सूत्र का हवाला देते हुए यह भी कहा है कि भारत में स्मार्टफोन निर्माण से Google को चीन से दूर अपनी सप्लाई चेन में विविधता लाने में भी मदद मिलेगी। वहीं, कई सोर्स का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि तकनीकी दिग्गज आने वाले हफ्तों में अपने हाई-एंड Pixel 8 Pro स्मार्टफोन के लिए प्रोडक्शन लाइनें तैयार करेगा और अप्रैल-जून तिमाही में फोन का उत्पादन शुरू करेगा।

रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया कि Google भारत में कितने फोन बनाने की योजना बना रहा है और न ही यह बताया गया है कि ये फोन देश में बिक्री के लिए होंगे या निर्यात के लिए होंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design, IP68 rating
  • Fun AI-infused software experience
  • Good quality cameras
  • Quality video recording
  • Impressive image editing software
  • Long-term commitment to software updates
  • Bad
  • Gets warm under load
  • Buggy camera app
  • Not made for gaming
  • Average battery life
  • Relatively slow wired charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G3

फ्रंट कैमरा

11-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1344x2992 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Smaller form factor makes it more comfortable to hold
  • Excellent and bright display
  • Cameras are still the best
  • Packed with AI features
  • Bad
  • Battery life is still not the best
  • Expensive
  • Tends to heat up under heavy load
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G3

फ्रंट कैमरा

11-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4575 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google Pixel 8, Google Made in india Phones
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  2. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  3. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
#ताज़ा ख़बरें
  1. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  2. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  3. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  4. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  5. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  6. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  7. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  8. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  9. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  10. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.