Flipkart Big Billion Days सेल में Google Pixel 7 मिलेगा 23500 रुपये सस्ता, बंपर गिरी कीमत

Google Pixel 7 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है।

Flipkart Big Billion Days सेल में Google Pixel 7 मिलेगा 23500 रुपये सस्ता, बंपर गिरी कीमत

Photo Credit: Flipkart

Google Pixel 7 में 6.32 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Google Pixel 7 में 6.32 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Google Pixel 7 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Google Pixel 7 में 4270mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Google Pixel 7 खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर फेस्टिवल सीजन के मौके पर आने वाली Flipkart Big Billion Days Sale 2023 में भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। वर्तमान में यह फोन 41,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, लेकिन आगामी सेल के लिए कंपनी ने इस फोन की कीमत ऑफर्स के साथ 36,499 रुपये टीज की है। यहां हम आपको Google Pixel 7 पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में बता रहे हैं।


Google Pixel 7 की कीमत और उपलब्धता


Google Pixel 7 का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर Flipkart Big Billion Days Sale 2023 के दौरान 59,999 रुपये के बजाय 36,499 रुपये में मिलेगा। Google Pixel 7 का 8GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट वर्तमान 41,999 रुपये में उपलब्ध है। यह फोन भारतीय बाजार में अक्टूबर, 2022 को 59,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।
 
Latest and Breaking News on NDTV


Google Pixel 7 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के मामले में Google Pixel 7 में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.32 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है। फोन में ऑक्टा-कोर Tensor G2 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन आउट-ऑफ-द-बॉक्स एंड्रॉयड 13 पर चलता है। Google Pixel 7 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 10.8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, एनएफसी और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सपोर्ट भी दिया गया है। Pixel 7 में 4270mAh की बैटरी दी गई है जो कि वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और फास्ट वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »