Google Pixel 7 के यूजर्स कर रहे कैमरा का ग्लास टूटने की शिकायत

यूजर्स का कहना है कि Google Pixel 7 का कैमरा गिरने या टकराने के बिना टूट रहा है। कुछ यूजर्स ने कहा है कि इसका कारण फोन के मैटेरियल में कमी है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2022 17:54 IST
ख़ास बातें
  • कुछ यूजर्स का कहना है कि इसका कारण फोन के मैटेरियल में कमी है
  • गूगल ने इस समस्या के बड़े स्तर पर होने को स्वीकार नहीं किया है
  • कंपनी ने कथित तौर पर एक यूजर को स्मार्टफोन रिप्लेस करने की पेशकश की है

Pixel 7 में सेकेंड जेनरेशन Tensor G2 SoC और 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप है

हाल ही में देश में लॉन्च किए गए Google Pixel 7 के यूजर्स अपने स्मार्टफोन के रियर कैमरा का ग्लास बिना कारण से टूटने की शिकायत कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि Google Pixel 7 का कैमरा गिरने या टकराने के बिना टूट रहा है। कुछ यूजर्स ने कहा है कि इसका कारण फोन के मैटेरियल में कमी है। 

Google ने कथित तौर पर एक यूजर को स्मार्टफोन रिप्लेस करने की पेशकश की है। हालांकि, यह समस्या कंपनी के स्मार्टफोन की इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में भी हो रही है। रियर कैमरा का ग्लास टूटने को लेकर Google Pixel 7 के कुछ कस्टमर्स ने Reddit और Twitter पर शिकायत की है। कुछ यूजर्स का कहना है कि यह समस्या स्मार्टफोन के गिरने के बिना हुई है। कुछ अन्य यूजर्स ने कहा है कि रियर कैमरा का ग्लास फोन के केस में रखे जाने पर टूटा है। ट्विटर पर एक यूजर Heydon Faber (@CSThrowaway) ने एक फोटो पोस्ट कर अपने Google Pixel 7 के डुअल कैमरा में से एक का टूटा ग्लास दिखाया है। उन्होंने कहा, "यह स्पष्ट तौर पर मैन्युफैक्चरिंग की कमी है और मुझे पता है कि मैं अकेला नहीं हूं।" 
Advertisement

हालांकि, गूगल ने इस समस्या के बड़े स्तर पर होने को स्वीकार नहीं किया है। कुछ Reddit यूजर्स ने रिपेयर या एक नया डिवाइस खरीदने पर खर्च होने को लेकर चिंता जताई है। एक Reddit यूजर ने कहा कि वह ग्लास टूटने के बाद अपना Pixel 7 स्मार्टफोन uBreakiFix स्टोर पर लेकर गए थे और उन्हें बताया गया है कि इसका पूरा बैक पैनल बदलना होगा, जिसका खर्च लगभग 200 डॉलर का है। इस यूजर ने अपने टूटे हुए ग्लास की फोटो गूगल को भेजी थी और कंपनी ने उन्हें इसका रिप्लेसमेंट देने की पेशकश की है। इस तरह की मुश्किल का सामना करने वाले Pixel 7 के कस्टमर्स को तुरंत गूगल सपोर्ट से संपर्क करने की सलाह दी जाती है। 

Pixel 7 में सेकेंड जेनरेशन Tensor G2 SoC और 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसके एकमात्र 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस देश में 59,999 रुपये है। कुछ यूजर्स ने बताया है कि उन्होंने गूगल सपोर्ट टीम से संपर्क किया था और उन्हें बताया गया है कि वॉरंटी प्रोग्राम में डिवाइसेज को होने वाली फिजिकल डैमेज शामिल नहीं है।  
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sharp, 90Hz display
  • Good quality cameras
  • Good gaming performance
  • Bloatware-free software, timely updates
  • Good battery life
  • IP68 rating
  • Bad
  • Video recording could be better
  • Gets warm under load
  • No bundled charger
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G2

फ्रंट कैमरा

10.8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  3. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  6. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  7. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  8. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  10. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.