Google Pixel 6 और Pixel 6 Pro नए बैक पैनल डिज़ाइन के साथ दे सकते हैं दस्तक, Pixel Watch भी हुई लीक

इसके अलावा, इनमें से एक रेंडर में स्मार्टफोन के साथ-साथ एक स्मार्टवॉच को भी देखा जा सकता है, हालांकि टिप्सटर जिससे संबंधित किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है। लेकिन एक अन्य टिप्स्टर Max Weinbach का दावा है कि यह वॉच असल में Pixel Watch है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 14 मई 2021 13:48 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 6 में मिल सकता है डुअल रियर कैमरा सेटअप
  • Google Pixel 6 Pro तीन कैमरे से हो सकता है लैस
  • Google पेश कर सकता है नई Pixel Watch

Google Pixel 6, Pixel 6 Pro में मिल सकता है एक जैसे बैक पैनल

Google Pixel 6 और Pixel 6 Pro (अनआधिकारिक नाम) के रेंडर लीक हुए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि पुराने जनरेशन के फोन की तुलना में डिज़ाइन के लिहाज से इस नए फोन में कई अहम बदलाव पेश किए जा सकते हैं। रेंडर्स में फोन हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल के साथ देखा जा सकता है, जिसमें सेंसर फोन की पूरी चौड़ाई में स्थित हैं। इन तस्वीरों को एक विश्वसनीय टिप्सटर द्वारा साझा किया गया है, जो इससे पहले Apple और Google से संबंधित कई सटीक लीक दे चुका है। गूगल पिक्सल और गूगल पिक्सल 6 प्रो के रेंडर्स के साथ एक स्मार्टवॉच का रेंडर भी स्थित है, जिसे लेकर दावा किया गया है कि यह Pixel Watch है।

Pixel फोन की शुरुआत Pixel और Pixel XL के साथ काफी सरल डिज़ाइन के साथ हुई थी। हालांकि, साल-दर-साल इनमें कुछ न कुछ बदलाव पेश किए गए, खासतौर पर फोन के पिछले हिस्से में। Pixel और Pixel 2 फोन के डिस्प्ले के ऊपर मोटे बेजल्स दिए गए थे, वहीं Pixel 3 फोन बड़े नॉच के साथ आया था। हालांकि, Pixel 4 में पहले की तरह मोटा फॉरहेड बेजल दिया गया और Pixel 5 फोन होल-पंच कटआउट डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आया था। पिक्सल फोन का बैक पैनल फ्लैट और पिक्सल 4 से काफी मेल खाता है। लेकिन इस बार Google इस बार कुछ अलग ही लाने की तैयारी में है।
 

टिप्सटर Jon Prosser ने Front Page Tech नाम के यूट्यूब चैनल पर कथित पिक्सल 6 और पिक्सल 6 प्रो के 3D रेंडर्स साझा किए हैं। इन दो फोन में एक जैसा बैक पैनल डिज़ाइन देखा जा सकता है, अंतर केवल मौजूद कैमरा सेंसर की गिनती में है। रेंडर या पिक्सल 6 फोन के पैनल पर एक थोड़ा ऊभरा हुआ... पतला हॉरिजॉन्टल बार देखा जा सकता है... जो कि फोन की चौड़ाई तक फैला हुआ है... इस बार पर दो कैमरा सेंसर के साथ फ्लैश स्थित है। इस कैमरा बार के ऊपर एक ऑरेंज पैनल दिया गया है और इसके नीचे के सफेद पैनल पर Google लोगो मौजूद है। पावर और वॉल्यूम बटन को दाएं किनारे पर जगह दी गई है। फोन के फ्रंट पैनल की बात करें, तो पतले बेज़ल के साथ बीचोबीच स्थित होल-पंच कटआउट देखा जा सकता है।

टिप्सटर का दावा है कि उन्हें फोन की असल हैंड्स-ऑन तस्वीरें मिली थी, जिसे उन्होंने कॉन्सेप्ट आर्टिस्ट Ian Zelbo (@RendersbyIan) को भेजकर इनके 3D रेंडर्स तैयार करवाए हैं।
Advertisement

Pixel 6 Pro फोन के रेंडर में तीन कैमरा सेंसर देखा जा सकता है, जो कि हॉरिजॉन्टल कैमरा बार पर पिक्सल 6 फोन के कैमरा सेंसर की जगह स्थित हैं। फिलहाल इन फोन के कैमरा सेंसर से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है। एक डिस्प्ले में देखा जा सकता है कि यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा, जो कि दोनों फोन में ही मौजूद हो सकता है। पिक्सल 6 प्रो में कैमरा बार के नीचे सफेल बैक पैनल की जगह पिंकिश फेडेड ऑरेंज रंग का पैनल दिखाई दिया है।

Advertisement
इसके अलावा, इनमें से एक रेंडर में स्मार्टफोन के साथ-साथ एक स्मार्टवॉच को भी देखा जा सकता है, हालांकि टिप्सटर जिससे संबंधित किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है। लेकिन एक अन्य टिप्स्टर Max Weinbach का दावा है कि यह वॉच असल में Pixel Watch है।

Google ने फिलहाल पिक्सल 6 सीरीज़ को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन अप्रैल में सामने आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इन फोन में इन-हाउस प्रोसेसर इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसका नाम ‘GS101' Whitechapel हो सकता है।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Brilliant low-light photography
  • Fast modern processor
  • Great battery life
  • Google Assistant with localisations for India
  • Bad
  • Not very stylish or eye-catching
  • Expensive
  • No storage expansion
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.3-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3450 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Comfortable form factor, lightweight
  • Great cameras
  • Intelligent software features
  • Excellent performance
  • Bad
  • Volume button feels stiff
  • Boring design
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build, comfortable to handle
  • Intuitive software features
  • Very good cameras
  • HDR capable display
  • Excellent stereo speakers
  • Bad
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2915 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 12.2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.2-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4080 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.