• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Google Pixel 4a होल पंच डिस्प्ले के साथ 3 अगस्त को होगा लॉन्च, टीज़र से मिला इशारा

Google Pixel 4a होल-पंच डिस्प्ले के साथ 3 अगस्त को होगा लॉन्च, टीज़र से मिला इशारा

फोन को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके है, पुरानी लीक्स के अनुसार पिक्सल 4ए स्मार्टफोन होल-पंच डिस्प्ले के साथ आएगा और इसमें मोशन सेंसर कंट्रोल के लिए Soli चिप नहीं दी जाएगी।

Google Pixel 4a होल-पंच डिस्प्ले के साथ 3 अगस्त को होगा लॉन्च, टीज़र से मिला इशारा

Pixel 4 का स्ट्राइप डाउन वर्ज़न हो सकता है Pixel 4a

ख़ास बातें
  • कंपनी ने Google Pixel 4a के होल-पंच डिस्प्ले की जानकारी ट्विटर हैंडल पर क
  • Google ने 3 अगस्त को पिक्सल 4ए की लॉन्चिंग का नहीं किया खुलासा
  • गूगल पिक्सल4ए की शुरुआती कीमत लगभग 22,400 रुपये हो सकती
विज्ञापन
Google Pixel 4a की लॉन्चिंग अब ज्यादा दिन दूर नहीं। Google ने आखिरकार अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च की तारीख का खुलासा कर दिया है, जो कि 3 अगस्त को होने जा रहा है। आपको बता दें, पहले Pixel 4a स्मार्टफोन मई में होने वाले Google I/O में लॉन्च होने वाला था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण यह इवेंट रद्द कर दिया गया और तब से लेकर इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को लेकर सस्पेंस बरकरार है। वहीं, अब गूगल के इस ऐलान के बाद एक बार फिर इस स्मार्टफोन लॉन्च की उम्मीद लौट आई है। फोन को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके है, पुरानी लीक्स के अनुसार पिक्सल 4ए स्मार्टफोन होल-पंच डिस्प्ले के साथ आएगा और इसमें मोशन सेंसर कंट्रोल के लिए Soli चिप नहीं दी जाएगी।

Google ने जानकारी दी है कि 3 अगस्त को गूगल ऑनलाइन स्टोर पर नया फोन पेश किया जाएगा। हालांकि, कंपनी द्वारा साझा किए टीज़र में यह खुलासा नहीं हुआ है कि इस दिन कौन-सा स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा, सबसे अधिक संभावना है कि लॉन्च होने वाला फोन Pixel 4a ही होगा। लॉन्च तारीख के ऊपर कंपनी ने काफी कंफ्यूज़ करने वाले जार्गन्स लिखे गए है, जो कि इस आगामी स्मार्टफोन के फीचर्स की काफी हद तक जानकारी देते हैं। ‘video chats', ‘macro', ‘lowlightena', ‘Blurtutate Bokeham' और ‘longlasting batter' जैसे शब्द फोन के प्रमुख फीचर्स की ओर इशारा करते हैं। इन शब्दों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पिक्सल 4ए स्मार्टफोन का कैमरा मैक्रो, लो लाइट, बोकेह शॉट्स लेने में सक्षम हो सकता है। इसके अलावा पिक्सल 4ए को लेकर यह भी जानकारी मिल चुकी है कि इस फोन में लॉन्ग-लास्टिंग बैटरी दी जाएगी।
 
pixel


गूगल ट्विटर हैंडल के हैडर को भी टैगलाइन के साथ बदल दिया गया है, जो है “Introducing the Google Phone”। हैडर के ऊपरी बायीं ओर एक छोटा ब्लैक होल स्थित किया गया है, जिसे देखकर माना जा रहा है कि यह पिक्सल 4ए के होल-पंच डिस्प्ले की ओर संकेत देता है। हालांकि, गूगल ने फिलहाल यह आधिकरिक रूप से साफ नहीं किया है कि 3 अगस्त को लॉन्च होने वाल फोन गूगल पिक्सल 4ए ही है या नहीं।
 

Google Pixel 4a price, specifications (expected)

गौरतलब है कि इस बार पिक्सल 4ए 5जी मॉडल उन सभी देशों में पेश किया जाएगा, जो कि फास्ट नेटवर्क को सपोर्ट करती हैं। हाल ही में फोन का आधिकारिक जैसा दिखने वाला रेंडर गूगल वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था, जहां फोन के बैक पैनल पर सिंगल कैमरा सेंसर व फ्लैश वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल में स्थित था। इसके अलावा पिक्सल 4ए फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर होने की भी उम्मीद है। इस फोन की कीमत को लेकर भी जानकारी हासिल हो चुकी है, जिसके मुताबिक इसके 64 जीबी मॉडल की कीमत $299 (लगभग 22,400 रुपये) होगी। वहीं 128 जीबी मॉडल की कीमत $349 (लगभग 26,100 रुपये) हो सकती है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इसमें 5.8 इंच डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 18 वाट फास्ट चार्जिंग फीचर्स शामिल होंगे।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Reliable camera performance
  • Lean software with guaranteed updates
  • Stereo speakers
  • Vivid OLED display
  • Light, built well
  • कमियां
  • Relatively low battery capacity
  • No ultra-wide camera
डिस्प्ले5.81 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12.2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3140 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  2. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  3. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  5. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  6. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  7. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  9. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »