Google Pixel 11 सीरीज की कीमत हुई लीक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

Google ने हाल ही में अपने अगले 'Made by Google' इवेंट के लिए इनवाइट भेजना शुरू किया है जो कि कथित तौर पर अगले महीने आयोजित होने वाला है।

Google Pixel 11 सीरीज की कीमत हुई लीक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

Photo Credit: Google

Google Pixel 10 में 4970mAh की बैटरी है।

ख़ास बातें
  • Google Pixel 11 के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EU में EUR 999 होगी।
  • Google Pixel 11 Pro के 256GB वेरिएंट की कीमत EU में EUR 1,199 होगी।
  • Google Pixel 11 Pro XL के 256GB वेरिएंट की कीमत EU में EUR 1,399 होगी।
विज्ञापन

Google ने हाल ही में अपने अगले 'Made by Google' इवेंट के लिए इनवाइट भेजना शुरू किया है जो कि कथित तौर पर अगले महीने आयोजित होने वाला है। कंपनी इस इवेंट में नई Google Pixel 11 सीरीज के साथ-साथ Google Pixel Watch 5 और नेक्स्ट जेन Pixel Buds लॉन्च कर सकती है। अब Google Pixel 11 सीरीज स्मार्टफोन की कीमत, स्टोरेज ऑप्शन और कलर ऑप्शन लीक हुए हैं। आइए Pixel 11 सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Google ने हाल ही में पत्रकारों और यूट्यूब क्रिएटर्स को Made by Google इवेंट के लिए इनवाइट भेजना शुरू किया है। यह इवेंट 12 अगस्त को दोपहर 3 बजे PT (भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे) होगा। कंपनी इस इवेंट में Google Pixel 11 सीरीज के 4 नए स्मार्टफोन के साथ-साथ नेक्स्ट जेन Pixel Watch और Pixel Buds भी लॉन्च करेगी।

Google Pixel 11 Series Price (Expected)

Dealabs ने टिपस्टर BillBil-Kun के साथ मिलकर आने वाली Google Pixel 11 सीरीज के बारे में खुलासा किया है। Google Pixel 11 के 256GB स्टोरेज वेरिएंट को EU में EUR 999 (₹1,08,000) और  512GB स्टोरेज वेरिएंट को EUR 1,129 (₹1,23,000) में लॉन्च किया जाएगा। वहीं UK में  256GB स्टोरेज वेरिएंट को GBP 879 (₹1,12,000) और 512GB स्टोरेज वेरिएंट को GBP 999 (₹1,27,000) की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा।

Google Pixel 11 Pro के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EU में EUR 1,199 (₹1,30,000), 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 1,329 (₹1,44,000) और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 1,589 (₹1,72,000) होगी। वहीं UK में 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत GBP 1,079 (₹1,37,000), 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत GBP 1,199 (₹1,52,000) और 1TBGB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत GBP 1,429 (₹1,81,000) होगी।

Google Pixel 11 Pro XL के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EU में EUR 1,399 (₹1,52,000), 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 1,529 (₹1,66,000) और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 1,789 (₹1,94,000) हो सकती है। वहीं UK में 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत GBP 1,279 (₹1,62,000), 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत GBP 1,399 (₹1,78,000) और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत GBP 1,629 (₹2,07,000) हो सकती है।

Google Pixel 11 Pro Fold के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 1,999 (₹2,17,000), 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 2,129 (₹2,31,000) और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 2,389 (₹2,59,000) होगी। वहीं 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत UK में GBP 1,799 (₹2,28,000), 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत GBP 1,919 (₹2,44,000) और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत GBP 2,149 (₹2,73,000) हो सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »