Google फोल्डेबल फोन का नाम होगा Pixel Notepad! कीमत के मिले संकेत...

कथित Google Pixel Notepad को लेकर यह भी जानकारी मिली है कि इसमें Google Tensor प्रोसेसर दिया जाएगा, जिससे Pixel 6 और Pixel 6 Pro स्मार्टफोन भी लैस थे। हालांकि, कैमरा के मामले में नया फोन पिक्सल 6 की तुलना में डाउनग्रेडिड हो सकता है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 18 जनवरी 2022 12:37 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel Notepad की कीमत Samsung Galaxy Z Fold 3 से कम होगी
  • Pixel 6 की तुलना में गूगल पिक्सल नोटपैड का कैमरा होगा डाउनग्रेडिड
  • चुनिंदा मार्केट्स में ही पेश किया जाएगा फोन

Google Pixel Notepad में मिल सकता है Oppo Find N जैसा डिज़ाइन

Google के कथित फोल्डेबल फोन का नाम Pixel Notepad हो सकता है, जिसकी जानकारी एक रिपोर्ट में सामने आई है। इस कथित फोल्डेबल स्मार्टफोन में Oppo Find N जैसा फोल्डेबल डिज़ाइन मिल सकता है और दावा किया गया है कि यह फोन Samsung Galaxy Z Fold 3 से सस्ता होगा। इसके अलावा, इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर यह भी जानकारी मिली है कि इसमें Google Tensor प्रोसेसर दिया जाएगा, जिससे Pixel 6 और Pixel 6 Pro स्मार्टफोन भी लैस थे। हालांकि, कैमरा के मामले में नया फोन पिक्सल 6 की तुलना में डाउनग्रेडिड हो सकता है।

9to5google की रिपोर्ट में सूत्रों का हवाला देते हुए जानकारी दी गई है कि Google इन दिनों Pixel Notepad ब्रांड नाम पर काम कर रहा है। इसके अलावा गूगल ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन के नाम के लिए “Logbook” को भी चुना है। कीमत की बात करें, तो पिक्सल नोटबुक की कीमत Samsung Galaxy Z Fold 3 से कम  होगी, जो कि $1,799 (लगभग 1,33,500 रुपये) की कीमत में लॉन्च हुआ था। कहा जा रहा है कि यह फोल्डेबल गूगल फोन सीमित मार्केट में ही उपलब्ध कराया जाएगा।
Advertisement

रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि गूगल ने उन खबरों व अफवाहों पर कमेंट करने से मना कर दिया है, जिसमें कहा जा रहा है कि कथित गूगल पिक्सल नोटपैड कैमरा के लिहाज से Pixel 6 की तुलना में कम होगा।

पुरानी रिपोर्ट में 9to5Google ने जानकारी दी थी कि गूगल फोल्डेबल स्मार्टफोन देखने में काफी हद तक Oppo Find N की तरह होगा न कि Samsung Galaxy Z Fold 3 की तरह। गूगल पिक्सल नोटपैड को लेकर दावा किया गया है कि यह गूगल के Tensor प्रोसेसर से लैस होगा, जिससे पिक्सल 6 डिवाइस भी लैस थे।
Advertisement

पब्लिकेशन की पिछली रिपोर्ट में जानकारी दी गई थी कि हाल ही के Android 12L beta 2 build में दो नए एनिमेशन स्पॉट किए गए हैं। इन एनिमेशन में फोल्डेबल डिवाइस देखा जा सकता है, जिसकी झलक काफी हद तक नए Oppo Find N फोल्डेबल स्मार्टफोन की तरह प्रतीत हो रही है। इलस्ट्रेशन में फोन के बॉटम में सिम-ट्रे देखी जा सकती है, जबकि दाएं किनारे पर वॉल्यूम रॉकर मौजूद है। पहले एनिमेशन में एक रेगुलर बार फोन देखने को मिलता, जिसमें फोन के बाईं ओर एक हींज देखा जा सकता है जो कि फोन के फोल्ड होने की अवस्था का संकेत देता है। दूसरे एनिमेशन में भी वही इनर्सट एनिमेशन देखने को मिलता है, लेकिन इसमें फोन काफी चौढ़ा है जो कि इसे अनफोल्ड होने की अवस्था का संकेत देता है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large, vibrant folding display
  • Intuitive software for multitasking
  • Top-tier performance
  • Great-sounding speakers
  • Water-resistant design
  • Bad
  • Average battery life
  • Cameras could do better in low light
  • Heavy, bulky when folded
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.60 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 4-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

2208x1768 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4614 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.10 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1792x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google Pixel Notepad, Google
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.