• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • गूगल ने बताया, नेक्सस डिवाइस को कब से मिलना बंद हो जाएगा एंड्रॉयड अपडेट

गूगल ने बताया, नेक्सस डिवाइस को कब से मिलना बंद हो जाएगा एंड्रॉयड अपडेट

गूगल ने बताया, नेक्सस डिवाइस को कब से मिलना बंद हो जाएगा एंड्रॉयड अपडेट
विज्ञापन
हम सबको यह पहले से पता है कि गूगल के नेक्सस डिवाइस एंड्रॉयड वर्जन अपडेट की गारंटी के साथ लॉन्च किए जाते हैं। इन डिवाइस को गूगल स्टोर पर उपलब्ध कराए जाने के बाद से लगभग 2 साल तक अपडेट की गारंटी मिलती है। इससे पहले गूगल ने पुष्टि की थी कि नेक्सस डिवाइस के लिए ये अपडेट नेक्सस डिवाइस में 3 साल या गूगल स्टोर द्वारा बेचे जाने के 18 महीने तक उपलब्ध रहेंगी। अब, गूगल ने जानकारी दी है कि वर्तमान नेक्सस डिवाइस में कंपनी से मिलने वाली अपडेट कब रुकेंगी।

गूगल ने अपने सपोर्ट पेज पर जानकारी के साथ लिखा है, ''एक निश्चित अवधि के बाद, गूगल किसी डिवाइस में सिक्योरिटी और वर्जन अपडेट के बारे में जानकारी नहीं मिल सकती।'' लिस्ट की गई जानकारी के मुताबिक, एचटीसी गूगल नेक्सस 9 टैबलेट के साथ मोटोरोला गूगल नेक्सस 6 में अक्टूबर 2016 के बाद अपडेट नहीं मिलेगी। लेटेस्ट हुवावे गूगल नेक्सस 6पी और एलजी गूगल नेक्सस 5एक्स में सितंबर 2017 के बाद अपडेट मिलना बंद हो जाएगा। लिस्टिंग से साफ तौर पर संकेत मिलता है कि इसके बाद नेक्सस डिवाइस की लाइफ के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है जैसा कि कहा गया है, ''इसके बाद एंड्रॉयड वर्जन अपडेट की कोई गारंटी नहीं होगी।''

इसके साथ ही सपोर्ट पेज में बताया गया है कि एंड्रॉयड वन डिवाइस में फोन लॉन्च होने के कम से कम 18 महीने बाद तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेगा। इस लिस्टिंग में कहा गया है, ''सभी पार्टनर को फोन लॉन्च होने के कम से कम 18 महीने बाद तक सॉफ्टवेयर अपडेट देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सभी एंड्रॉयड वन फोन में कम से कम एक बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट औौर कई छोटे सिक्योरिटी अपडेट जारी किए गए हैं।''

गूगल के सपोर्ट पेज के मुताबिक, पुराने नेक्सस 5 डिवाइस में कंपनी द्वारा अंतिम अपडेट अक्टूबर 2015 में जारी किया गया था। नेक्सस 7 (2013) और नेक्सस 10 टैबलेट में क्रमशः जुलाई 2015 और नवंबर 2014 में अपडेट मिलना बंद हो गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Sharp AQUOS R11 लॉन्च: कैमरे में लगी हैं 8 खास लाइट्स, अच्छी नींद लेने में करेंगी मदद
  2. Redmi Turbo 5 Launched in India: गेमर्स के लिए 7540mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम वाला मिड-रेंज फोन
  3. मार्कशीट के लिए स्कूल जाने की जरूरत नहीं! सिर्फ 2 मिनट में ऑनलाइन करें डाउनलोड
  4. आपका पुराना स्मार्टफोन बन जाएगा होम सिक्योरिटी कैमरा, बस अपनाएं ये तरकीब
  5. CBSE Class 10 Second Board Result का इंतजार खत्म: ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपनी मार्कशीट
  6. Samsung के फ्लिप फोन की गिरी कीमत, मिल रहा 60 हजार से भी ज्यादा सस्ता
  7. Tecno Pova 8 vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा मिड रेंज फोन है बेस्ट?
  8. 4 हजार रुपये का Adobe Express Premium बिलकुल फ्री, Airtel ग्राहकों की बल्ले-बल्ले
  9. इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया....
  10. Tesla के Model Y L की भारत में शुरू हुई डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »