Realme GT 7 Pro के ग्लोबल मॉडल में मिलेगी 700mAh कम बैटरी! लॉन्च से पहले खुलासा

खुलासा हुआ है कि ग्लोबल मॉडल में कम कैपिसिटी की बैटरी मिलेगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 नवंबर 2024 19:12 IST
ख़ास बातें
  • ग्लोबल मॉडल में कम कैपिसिटी की बैटरी मिलेगी।
  • ग्लोबल वेरिएंट में सिर्फ 5800mAh की ही बैटरी मिलेगी।
  • चाईनीज मॉडल से यह 700mAh कम होगी।

Realme GT 7 Pro का ग्लोबल वर्जन लॉन्च के लिए तैयार है।

Realme GT 7 Pro को कंपनी ने चीन में इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया था। फोन काफी चर्चा में रहा है। इसे Snapdragon 8 Elite चिपसेट वाला सबसे अफॉर्डेबल फोन भी कहा गया। फोन अब 26 नवंबर को ग्लोबल मार्केट में दस्तक देने जा रहा है। लेकिन लॉन्च से पहले यह इसकी बैटरी क्षमता को लेकर फिर से सुर्खियों में आ गया है। Realme GT 7 Pro की बैटरी इसका खास फीचर है। लेकिन ग्लोबल वर्जन में कंपनी इसकी बैटरी क्षमता को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। 

Realme GT 7 Pro का ग्लोबल वर्जन लॉन्च के लिए तैयार है। लॉन्च से पहले खुलासा हुआ है कि ग्लोबल मॉडल में कम कैपिसिटी की बैटरी मिलेगी। फोन Amazon पर रिलीज होगा। आपको बता दें इस फोन की बैटरी इसका खास फीचर है। कंपनी ने चाइनीज मॉडल में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी है। लेकिन ग्लोबल वेरिएंट में यह काफी कम होगी। गिजमोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, ग्लोबल वेरिएंट में सिर्फ 5800mAh की ही बैटरी मिलेगी। चाईनीज मॉडल से यह 700mAh कम होगी। फास्ट चार्जिंग की जहां तक बात है उसमें कोई बदलाव नहीं है। ग्लोबल वेरिएंट में भी 120W फास्ट चार्जिंग मिलेगी। 

हालांकि इससे पहले भी ऐसा देखने को मिल चुका है। यह पहला फोन नहीं है जिसके ग्लोबल वर्जन में किसी कंपनी ने बैटरी क्षमता को घटाया है। iQOO 13 में ऐसा ही देखने को मिल चुका है। चाइनीज वेरिएंट मं फोन 6150 एमएएच बैटरी के साथ आता है जबकि भारतीय वेरिएंट में फोन 6000 एमएएच बैटरी के साथ आता है। 

Realme GT 7 Pro में 6.78 इंच का OLED प्‍लस डिस्‍प्‍ले दिया गया है। फोन में क्‍वॉलकॉम का लेटेस्‍ट प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite लगा है। यह 12 जीबी और 16 जीबी रैम ऑप्‍शन में आता है और 1 टीबी तक स्‍टोरेज ऑफर करता है। इसमें 50MP का मेन रियर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 3एक्‍स ऑप्टिकल जूम और 120एक्‍स हाइब्र‍िड जूम के साथ 50 एमपी का टेलिफोटो कैमरा है। तीसरे कैमरे के रूप में 8MP का अल्‍ट्रा-वाइड सेंसर है। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्‍सल का है। फोन में 6500 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 120 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium IP69-rated design
  • Top-notch performance
  • Great for gaming
  • Excellent battery life (China model)
  • 120W fast charging
  • Smooth software
  • Bad
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  3. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.