जियोनी पायनियर पी5डब्ल्यू स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 6,499 रुपये

जियोनी पायनियर पी5डब्ल्यू स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 6,499 रुपये
विज्ञापन
जियोनी ने हाल ही में पायनियर पी5 मिनी और पायनियर पी5एल (2016) स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। अब कंपनी ने पायनियर सीरीज का नया स्मार्टफोन पायनियर पी5 डब्ल्यू लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 6,499 रुपये है। स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

जियोनी पायनियर पी5डब्ल्यू स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत है (720x1280 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला इसका 5 इंच एचडी आईपीएस डिस्प्ले। स्क्रीन की डेनसिटी 294 पीपीआई है। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले स्मार्टफोन पर एमिगो 3.1 यूआई स्किन दी गई है। डुअल सिम सपोर्ट वाला यह फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 1 जीबी रैम है।

बात करें कैमरे को इस जियोनी पायनियर पी5डब्ल्यू स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। स्मार्टफोन 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (128 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है। फोन को पॉवरफुल बनाती है इसमें दी गई 2000 एमएएच की बैटरी, जिसके 3जी नेटवर्क पर 10 घंटे तक का टॉक टाइम और 288 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 3जी, जीपीआरएस, यूएसबी ओटीजी के साथ माइक्रो-यूएसबी वी2.0, ए-जीपीएस, ब्लूटूथ और वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन जैसे फीचर मौजूद हैं। लेकिन फोन 4जी एलटीई को सपोर्ट नहीं करता।

पायनियर पी5डब्ल्यू का डाइमेंशन 143.3x72x8.9 मिलीमीटर और वजन 157 ग्राम है। हैंडसेट को रेड, व्हाइट, ब्लैक, ब्लू और यलो कलर वेरिएंट में लिस्ट किया गया है।

पिछले हफ्ते जियोनी ने पायनियर पी5एल (2016) स्मार्टफोन लॉन्च किया था जो कि अब 8,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ-साथ वॉयस ओवर एलटीई (वीओएलटीई) सपोर्ट था। जियोनी पायनियर पी5 मिनी को कंपनी की वेबसाइट पर पिछले हफ्ते ही 5,349 रुपये में लिस्ट किया गया था। ये दोनों स्मार्टफोन कंपनी की भारत की वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17 4G लॉन्च होगा 50MP दो कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ! फुल स्पेसिफिकेशंस लीक
  2. 100W पावर वाला अल्ट्रा स्लिम चार्जर Ugreen ने किया लॉन्च, लैपटॉप भी कर सकता है चार्ज
  3. Lenovo ने लॉन्च किया बजट गेमिंग मॉनिटर, 27 इंच डिस्प्ले, 280Hz रिफ्रेश रेट
  4. Vivo X300e होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 12GB रैम, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Specialized ने लॉन्च की S-Works Turbo प्रीमियम माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक, कीमत 12.55 लाख रुपये के करीब!
  6. Samsung यूजर्स जरा संभलकर! अब पासवर्ड भूले तो परमानेंट लॉक हो जाएगा फोन! One UI 9.0 में आई तगड़ी सिक्योरिटी
  7. 4 हजार सस्ता खरीदें Vivo V70 FE 5G, अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट पाने का मौका
  8. फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में Samsung, Huawei को कड़ी टक्कर देगा iPhone Ultra!
  9. तो सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन! मैमोरी चिप की कमी पर आया बड़ा अपडेट
  10. Xiaomi का अपकमिंग फोल्डेबल फोन 67W फास्ट चार्जिंग के साथ लीक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »