जियोनी एफ103 प्रो लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

जियोनी एफ103 प्रो लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
जियोनी ने भारत में अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नया एफ103 प्रो हैंडसेट लॉन्च किया है। जियोनी एफ103 प्रो स्मार्टफोन की कीमत 11,999 रुपये और यह कंपनी की भारतीय वेबसाइट के जरिए उपलब्ध होगा।

जियोनी एफ103 प्रो स्मार्टफोन जियोनी एफ103 का अपग्रेडेड वेरिएंट है जिसे पिछले साल सितंबर महीने में 'मेक इन इंडिया' प्रोग्राम के तहत लॉन्च किया गया था। एफ103 प्रो में पुराने वर्ज़न की तुलना में कई फ़ीचर अपग्रेड किए गए हैं। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित अमिगो 3.1यूआई से लैस है और डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय फ़ीचर के साथ आएगा। इसमें 5 इंच का एचडी (1280x720 पिक्सल) आईपीएस इन-सेल डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 294 पीपीआई है। इसके अलावा स्क्रीन पर 2.5डी ग्लास की प्रोटेक्शन मौजूद है। स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी6735 क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिया गया है।

इसके रियर कैमरे का सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। यह एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ फ़ीचर से लैस है। इसमें मौजूद 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ब्यूटी फिल्टर के साथ आता है ताकि बेहतर सेल्फी लिए जा सके। जियोनी एफ103 प्रो की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल किया जा सकता है। स्मार्टफोन में 2400 एमएएच की बैटरी है। इसके बारे में 20 घंटे तक का टॉक टाइम और 470 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो जियोनी एफ103 प्रो में 4जी एलटीई के वॉयस ओवर एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, यूएसबी-ओटीजी और माइक्रो-यूएसबी 2.0 पोर्ट दिए गए हैं। इसका डाइमेंशन 145.3x70.5x8.5 मिलीमीटर है और वज़न 143 ग्राम।

इस कीमत और स्पेसिफिकेशन में जियोनी एफ103 प्रो की भिड़ंत ओप्पो ए37 से होगी जिसे पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च किया गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  2. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  9. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  2. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  5. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  6. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »