जियोनी का 4जी स्मार्टफोन एफ103 लॉन्च, कीमत 9,999 रुपये

जियोनी का 4जी स्मार्टफोन एफ103 लॉन्च, कीमत 9,999 रुपये
विज्ञापन
जियोनी ने भारत में अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नया हैंडसेट एफ103 लॉन्च किया है। 9,999 रुपये की कीमत वाले इस स्मार्टफोन की बिक्री जल्द शुरू होगी।

जियोनी एफ103 भारत में इस्तेमाल होने वाले दोनों ही एलटीई बैंड को सपोर्ट करता है। मार्केट में जियोनी के इस नए डिवाइस की टक्कर लेनेवो के3 नोट, शाओमी रेडमी नोट 4जी और मोटोरोला मोटो जी (थर्ड जेन) से होगी। ग्लास बैक पैनल और मेटल फ्रेम, इस बजट फोन के अन्य खासियतों में से हैं।

(यह भी पढ़ें: जियोनी एफ103 बनाम लेनेवो के3 नोट बनाम शाओमी रेडमी नोट 4जी बनाम मोटोरोला मोटो जी थर्ड जेन)

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा जिसके ऊपर अमिगो 3.0 स्किन का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टफोन में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रैच से बचाने के लिए ड्रैगनट्रेल ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। यह एक डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय स्मार्टफोन में है। स्मार्टफोन में 64-बिट 1.3 क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद होगा 2जीबी का रैम। स्मार्टफोन का पर्ल व्हाइट, डॉन व्हाइट और ब्लैक कलर वेरिएंट मार्केट में मिलेगा।

जियोनी एफ103 में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। हैंडसेट 16जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32जीबी तक) के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। 4जी के अलावा स्मार्टफोन में वाई-फाई, जीपीएस/ए-जीपीएस, जीपीआरएस/एज, 3जी, ब्लूटूथ और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 146x70.3x7.95 मिलीमीटर है और इसमें 2400एमएएच की बैटरी है।

हैंडसेट के लॉन्च के मौके पर जियोनी इंडिया के जनरल मैनेजर तिमिर बरण आचार्य ने कहा, “एफ सीरीज के जरिए हमने एक ही डिवाइस में डिजाइन और परफॉर्मेंस का शानदार तालमेल हासिल कर लिया है। एफ103 एक पावरफुल और शानदार दिखने वाला डिवाइस है जो अच्छी परफॉर्मेंस तो देता ही है, साथ में यूज़र के स्टाइल को भी बढ़ाता है।”
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »