• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • जियोनी सेल्फी के दीवानों के लिए 22 अगस्त को लॉन्च करेगी नया स्मार्टफोन

जियोनी सेल्फी के दीवानों के लिए 22 अगस्त को लॉन्च करेगी नया स्मार्टफोन

जियोनी सेल्फी के दीवानों के लिए 22 अगस्त को लॉन्च करेगी नया स्मार्टफोन
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में फ्रंट फ्लैश मौजूद रहने की उम्मीद है
  • ओप्पो और कूलपैड ने भी हाल ही में सेल्फी-केंद्रित फोन लॉन्च किया था
  • जियोनी का इवेंट 22 अगस्त को है
विज्ञापन
जियोनी इंडिया 22 अगस्त को स्थानीय मार्केट में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी इसके लिए एक इवेंट आयोजित करने वाली है जिसके मीडिया को इनवाइट भेजे जाने लगे हैं। इनवाइट में कंपनी ने #SelfieWithFlash हैशटैग का इस्तेमाल किया है जिससे साफ है कि जियोनी एक हैंडसेट को ही लॉन्च करेगी।

कयास लगाए जा रहे हैं कि चीन की यह स्मार्टफोन निर्माता कंपनी अपनी एस-सीरीज का एक सेल्फी-केंद्रित हैंडसेट लॉन्च करेगी। गौर करने वाली बात है कि इस महीने ही ओप्पो और कूलपैड जैसी चीनी कंपनियों ने भी सेल्फी-केंद्रित स्मार्टफोन भारत में पेश किए थे। ऐसे में जियोनी पीछे नहीं रहना चाहती। याद दिला दें कि ओप्पो ने ओप्पो एफ1एस को 17,999 रुपये में लॉन्च किया था, जबकि कूलपैड मेगा 2.5डी को 6,999 रुपये में उतारा गया है।

जियोनी ने पिछले कुछ दिनों में ऐसा कोई स्मार्टफोन नहीं लॉन्च किया है जिसे सेल्फी-केंद्रित माना जाए। लेकिन कंपनी के कई हैंडसेट सेल्फी के लिए ब्यूटिफिकेशन फ़ीचर के साथ आते हैं। पिछले महीने बीजिंग में आयोजित एक इवेंट में जियोनी ने अपने जियोनी एम6 और एम6 प्लस हैंडसेट को लॉन्च किया था। दोनों ही स्मार्टफोन डेटा इनक्रिप्शन चिप और बड़ी बैटरी से लैस हैं। जियोनी एम6 के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,699 चीनी युआन (करीब 27,200 रुपये) है और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 2,899 चीनी युआन (करीब 29,200 रुपये) में मिलेगा। जियोनी एम6 प्लस का 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 2,999 चीनी युआन (करीब 30,200) और 128 जीबी वेरिएंट 3,199 चीनी युआन (करीब 32,200 रुपये) में उपलब्ध होगा।

दोनों ही स्मार्टफोन शैंपेन गोल्ड और मोका गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होंगे। ये एंड्रॉयड मार्शमैलो पर आधारित अमिगो 3.5 ओएस पर चलेंगे। जियोनी एम6 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले,  64-बिट 1.8 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो पी10 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 5000 एमएएच की बैटरी है।  

जियोनी एम6 प्लस बड़ा वाला वेरिएंट है। इसमें 6 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है और इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। बैटरी की क्षमता 6,020 एमएएच है और इसका डाइमेंमशन 160.5x80.6x8.2 मिलीमीटर है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Gione Selfie Smartphone, Gionee, Mobiles, Oppo F1s
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  2. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  3. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  4. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  5. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  6. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  7. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  8. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  10. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »