Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर

Ganesh Chaturthi पर WhatsApp के जरिए दोस्तों और परिवार को Ganpati Stickers भेजना चाहते हैं? यहां जानें डाउनलोड और कस्टम स्टिकर्स बनाने का तरीका।

Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर

Photo Credit: AI Generated

WhatsApp पर Ganesh Chaturthi के लिए ऐसे डाउनलोड करें और भेजें खास Ganpati Stickers

ख़ास बातें
  • WhatsApp पर Ganesh Chaturthi Stickers डाउनलोड करके आसानी से भेज सकते हैं
  • अपनी फोटो से WhatsApp पर Custom Ganpati Sticker भी बना सकते हैं
  • कुछ यूजर्स AI से Description लिखकर भी Sticker तैयार कर सकते हैं
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी के मौके पर अगर आप दोस्तों और परिवार वालों को WhatsApp पर कुछ अलग अंदाज में शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं, तो Ganpati Bappa वाले Stickers काम आ सकते हैं। WhatsApp में पहले से कई तरह के Sticker Packs मिलते हैं, जिन्हें डाउनलोड करके चैट में भेजा जा सकता है। इसके अलावा आप अपनी पसंद की फोटो से Custom Sticker भी बना सकते हैं। यानी हर बार सिर्फ मैसेज, फोटो या GIF भेजने के बजाय इस बार अपनी चैट में गणेश चतुर्थी के खास Stickers का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां हम आपको WhatsApp पर Ganesh Chaturthi Stickers खोजने, डाउनलोड करने और भेजने का आसान तरीका बता रहे हैं।

Ganesh Chaturthi Stickers on WhatsApp

WhatsApp में Sticker डाउनलोड करने के लिए आपको किसी अलग App की जरूरत नहीं है। इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले WhatsApp खोलें और उस व्यक्ति या ग्रुप की Chat खोलें, जहां Sticker भेजना है।
  • Message Box के पास दिए गए Emoji आइकन पर टैप करें।
  • अब नीचे दिखाई दे रहे Sticker आइकन पर जाएं।
  • यहां + आइकन पर टैप करें।
  • उपलब्ध Sticker Packs में Ganesh Chaturthi या Ganpati से जुड़े Pack को देखें।
  • पसंद आने वाले Pack के सामने दिए Download आइकन पर टैप करें।
  • Pack डाउनलोड होने के बाद यह आपके WhatsApp Sticker सेक्शन में दिखाई देने लगेगा।
  • डाउनलोड किए Sticker ऐसे भेजें

Sticker Pack डाउनलोड करने के बाद उसे किसी भी WhatsApp Chat में आसानी से भेज सकते हैं। इसके लिए:

  • जिस Chat में Sticker भेजना है, उसे खोलें।
  • Message Box के पास Emoji आइकन पर टैप करें।
  • अब Sticker सेक्शन खोलें।
  • यहां डाउनलोड किया हुआ Ganpati Sticker Pack चुनें।
  • जिस Sticker को भेजना है, उस पर टैप करें।
  • Sticker तुरंत चैट में Send हो जाएगा।

अपनी फोटो से भी बना सकते हैं Ganpati Sticker

अगर WhatsApp में आपकी पसंद का Sticker नहीं मिल रहा है, तो आप अपनी Gallery की फोटो से Custom Sticker बना सकते हैं। WhatsApp में इसके लिए क्रिएट स्टिकर का ऑप्शन मिलता है। फोटो चुनने के बाद उसमें अपनी तरफ से Text, Emoji या Drawing भी जोड़ी जा सकती है।

Custom Sticker बनाने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • WhatsApp में कोई भी चैट खोलें।
  • Emoji आइकन पर टैप करके स्टिकर सेक्शन में जाएं।
  • यहां Create Sticker का ऑप्शन चुनें।
  • अब Gallery से अपनी पसंद की फोटो चुनें।
  • जरूरत के हिसाब से फोटो में Text, Emoji या Drawing जोड़ें।
  • Sticker तैयार होने के बाद उसे Send कर दें।
  • बनाया गया Sticker बाद में दोबारा इस्तेमाल करने के लिए WhatsApp में सेव भी किया जा सकता है।

अगर आपके WhatsApp में Create Sticker का ऑप्शन नहीं दिखाई दे रहा है, तो ऐप को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करके देख सकते हैं।

AI की मदद से भी बना सकते हैं Sticker

कुछ यूजर्स के WhatsApp में AI की मदद से Sticker बनाने का ऑप्शन भी मिलता है। इसके जरिए आप अपनी जरूरत के हिसाब से Sticker का Description (यानी कैसा स्टिकर चाहिए) लिखकर उसे तैयार कर सकते हैं। हालांकि यह फीचर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो, यह जरूरी नहीं है।

अगर आपके WhatsApp में यह ऑप्शन मौजूद है, तो इसे ऐसे इस्तेमाल कर सकते हैं:

  • WhatsApp की कोई Chat खोलें।
  • Sticker सेक्शन में जाएं।
  • Create ऑप्शन पर टैप करें।
  • यहां Generate with AI ऑप्शन दिखाई दे तो उसे चुनें।
  • जिस तरह का Ganpati Sticker चाहिए, उसका Description लिखें।
  • AI से तैयार Sticker को चुनकर Chat में Send कर दें।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »