Whatsapp How To

Whatsapp How To - ख़बरें

  • EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
    EPFO ने अपने आधिकारिक X हैंडल के जरिए बताया है कि वॉट्सऐप आधिकारिक चैनल शुरू किया जा रहा है। यूजर्स कई तरीकों से इस चैनल के जरिए जुड़ सकते हैं। पोस्ट में वॉट्सऐप चैनल का लिंक दिया गया है, जिस पर क्लिक करके चैनल से जुड़ा जा सकता है। इसके अलावा पोस्ट में फोटो पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके भी चैनल से जुड़ा जा सकता है।
  • WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
    WhatsApp पर फोन नंबर बदलने से पहले कुछ बातों पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि बिना पूरी जानकारी के ऐसा करने पर आपको अकाउंट और चैट बैकअप में दिक्कत आ सकती है। WhatsApp यूजर्स को चेंज फोन नंबर फीचर का उपयोग करके अपने अकाउंट में नया नंबर शामिल करने की सुविधा देता है। यूजर्स को नंबर बदलने से पहले यह कंफर्म करना चाहिए कि उनके नए नंबर पर कॉल या एसएमएस आ सकते हैं, जबकि पुराना नंबर पहले से ही WhatsApp पर रजिस्टर्ड होना चाहिए।
  • Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
    Ganesh Chaturthi के मौके पर WhatsApp से दोस्तों और परिवार वालों को खास अंदाज में शुभकामनाएं भेज सकते हैं। इसके लिए WhatsApp में मौजूद स्टिकर फीचर का इस्तेमाल किया जा सकता है। यूजर उपलब्ध स्टिकर पैक्स डाउनलोड करके उन्हें किसी भी चैट में भेज कर सकते हैं। इसके अलावा WhatsApp में Gallery की फोटो से Custom Sticker बनाने का ऑप्शन भी मिलता है। कुछ यूजर्स के लिए AI की मदद से स्टिकर्स बनाने का फीचर भी मिलता है। इसमें Description लिखकर अपनी पसंद का Sticker तैयार किया जा सकता है। इस आर्टिकल में WhatsApp पर Ganpati Stickers डाउनलोड करने, भेजने और बनाने का आसान तरीका बताया गया है।
  • WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
    अगर किसी यूजर को कोई दिक्कत है तो यह दिक्कतों का समाधान करता है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि जब यूजर्स WhatsApp सपोर्ट टीम से कॉन्टैक्ट करते हैं तो यह दिक्कत की जानकारी के साथ-साथ उनका फोन नंबर या ईमेल एड्रेस भी एकत्रित करता है, जिससे दिक्कत को ठीक करते हुए यूजर्स से कॉन्टैक्ट कर पाएं।
  • फोन की Storage बार-बार हो रही फुल? ये 5 चीजें हटाते ही खाली हो जाएगी जगह
    फोन की स्टोरेज बार-बार फुल होने से नया फोटो या वीडियो सेव करने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में कुछ गैर-जरूरी फाइलों और ऐप्स को हटाकर आसानी से जगह खाली की जा सकती है। सबसे पहले WhatsApp में जमा बड़ी फोटो और वीडियो की जांच करें। इसके बाद Downloads फोल्डर में पड़ी पुरानी फाइलें और एक जैसी कई फोटो या वीडियो हटाएं। ज्यादा जगह लेने वाले ऐप्स का कैश भी साफ किया जा सकता है। इसके अलावा जिन ऐप्स का लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किया है, उन्हें अनइंस्टॉल कर दें। जरूरी फाइलें हटाने से पहले उनका बैकअप जरूर लें।
  • WhatsApp पर ये गलती भर देगी फोन की स्टोरेज, सेटिंग में आज ही करें ये बदलाव, दो बार नहीं सेव होंगे फोटो
    अगर आप अपने फोन में स्टोरेज के जल्दी भरनी की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आपको ध्यान देना चाहिए कि वॉट्सऐप से फोटो और वीडियो दो बार सेव हो जाते हैं। WhatsApp की फोटो और वीडियो दो बार सेव होते हैं क्योंकि WhatsApp का चैट बैकअप और आपके फोन का Google Photos ऐप दोनों ही एक ही मीडिया का बैकअप ले रहे होते हैं। ऐसे में आपके लिए एक बार वॉट्सऐप की बैकअप सेटिंग्स को फिर से चेक करना और उसमें बदलाव करना जरूरी है।
  • WhatsApp से फोन में अपने आप डाउनलोड हो जाते हैं फोटो और वीडियो, तो ऐसे रोकें
    WhatsApp में डिफॉल्ट सेटिंग्स के चलते यूजर्स के फोन की गैलरी में चैट्स और ग्रुप्स से आने वाली फोटो, वीडियो और अन्य मीडिया फाइल की भरमार हो सकती है। ऑटोमैटिक सेविंग फीचर से शेयरिंग आसान होती है, लेकिन अक्सर इससे स्टोरेज भर जाती है और प्राइवेसी से संबंधित दिक्कतें भी पैदा हो सकती हैं। WhatsApp में कुछ आसान सेटिंग्स में बदलाव करके अपने फोन में मीडिया सेव करने से रोका सकते हैं।
  • WhatsApp पर अपना यूजरनेम कैसे करें रिजर्व, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
    WhatsApp जल्द ही यूजरनेम फीचर लाने वाली है, जिससे यूजर्स सिर्फ यूजरनेम का उपयोग करके दूसरों को सर्च कर पाएंगे और दूसरे भी उन्हें सर्च कर सकेंगे। कंपनी इस यूजरनेम फीचर को अपने यूजर्स को ज्यादा प्राइवेसी ऑप्शन प्रदान करने और प्लेटफॉर्म में वे दूसरों को कैसे दिखते हैं इसे बेहतर बना रही है। यूजरनेम रिजर्व करने का ऑप्शन अभी धीरे-धीरे रोल आउट हो रहा है।
  • WhatsApp और Instagram से किसी की लोकेशन कैसे देखें? जान लें सबसे आसान तरीका
    अगर आप WhatsApp या Instagram पर किसी दोस्त या परिवार के सदस्य की लोकेशन जानना चाहते हैं, तो दोनों ऐप्स में Live Location Sharing फीचर मौजूद है। हालांकि, यह तभी काम करता है जब सामने वाला व्यक्ति अपनी मर्जी से अपनी लोकेशन शेयर करे। WhatsApp में चैट के जरिए Live Location शेयर की जा सकती है, जबकि Instagram के DM में भी Location Sharing का विकल्प मिलता है। इस गाइड में हमने दोनों प्लेटफॉर्म पर Live Location शेयर करने और देखने का पूरा स्टेप-बाय-स्टेप तरीका बताया है, साथ ही इससे जुड़ी जरूरी प्राइवेसी जानकारी भी दी गई है।
  • WhatsApp पर स्कैम से खुद का कैसे करें बचाव, ये टूल आएंगे काम
    WhatsApp पर स्कैमर्स कई तरीकों से फ्रॉड करने का प्रयास करते हैं। इंटरनेट के इस युग में सबकुछ ऑनलाइन होने की वजह से स्कैमर्स की नजर हमेशा भोले भाले यूजर्स के डाटा पर रहती है। फ्रड तरीके से ओटीपी पाना और सेंसिटिव डाटा की चोरी से लेकर कई तरीकों से फाइनेंशियल डाटा चोरी किया जाता है। ऐसे में वॉट्सऐप पर कई टूल मौजूद हैं जो कि सेफ्टी प्रदान करते हैं।
  • iPhone पर कैसे बनाएं दूसरा वॉट्सऐप अकाउंट, यहां जानें पूरी प्रक्रिया
    iPhone पर दो अलग-अलग WhatsApp अकाउंट चलाना काफी मुश्किल रहा है। खास बात यह है कि अब यह आसानी से किया जा सकता है। WhatsApp आधिकारिक तौर पर एक iPhone पर ड्यूल अकाउंट का सपोर्ट करता है। अगर आप काम और पर्सनल बातचीत के लिए अलग-अलग नंबर उपयोग करते हैं तो आज हम iPhone पर दूसरा WhatsApp अकाउंट सेट अप करने के बारे में बात कर रहे हैं।
  • WhatsApp हैक हो गया? दिल्ली पुलिस ने बताई ##21# कोड वाली जरूरी ट्रिक
    WhatsApp अकाउंट हैक होने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कई बार यूजर्स अचानक अपने अकाउंट से लॉगआउट हो जाते हैं और उनका WhatsApp किसी दूसरे डिवाइस पर इस्तेमाल होने लगता है। ऐसे में सबसे पहले कॉल और मैसेज फॉरवर्डिंग को बंद करना जरूरी माना जाता है। इसके लिए ##21# USSD कोड डायल किया जा सकता है। इसके बाद Meta के आधिकारिक शिकायत फॉर्म के जरिए अकाउंट रिकवरी की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। सही जानकारी देने और जांच पूरी होने के बाद यूजर अपने नंबर और OTP की मदद से दोबारा अकाउंट एक्सेस कर सकता है।
  • पुराना तरीका छोड़ो! WhatsApp पर अब AI से बनाओ Stickers, जानिए तरीका
    WhatsApp ने Meta AI आधारित AI Stickers फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स सिर्फ टेक्स्ट प्रॉम्प्ट लिखकर Custom Stickers बना सकते हैं। WhatsApp AI यूजर के डिस्क्रिप्शन के हिसाब से कुछ सेकंड में Sticker ऑप्शन्स तैयार कर देता है। इसके अलावा कुछ डिवाइसेज पर फोटो से Sticker बनाने का ऑप्शन भी दिया जा रहा है। यह फीचर फिलहाल चुनिंदा यूजर्स और डिवाइसेज पर उपलब्ध है।
  • WhatsApp पर चुपचाप कैसे देखें किसी दूसरे का स्टेटस, ये है सबसे आसान प्रक्रिया
    WhatsApp पर यूजर्स अपना नाम व्यूअर्स लिस्ट में दिखाए बिना किसी का स्टेटस देख सकते हैं। इनबिल्ट प्राइवेसी सेटिंग्स के साथ कुछ तरीकों का उपयोग किया जा सकता है। वहीं कुछ तरीकों में आपको अपने फोन को कुछ समय के लिए इंटरनेट से डिस्कनेक्ट करना पड़ता है। वॉट्सऐप सेटिंग्स में रीड रिसीट्स बंद काफी आसान और सुरक्षित है। हालांकि, यूजर्स रीड रिसीट्स बंद होने पर वे यह नहीं देख पाएंगे कि उनके अपने स्टेटस अपडेट किसने देखे हैं।
  • WhatsApp पर फोटो हो जाती है खराब? ये सेटिंग ऑन करते ही हर बार मिलेगा HD क्वालिटी!
    WhatsApp पर फोटो और वीडियो भेजते समय उनकी क्वालिटी अक्सर कम हो जाती है क्योंकि ऐप मीडिया फाइल्स को कंप्रेस करता है। लेकिन अब यूजर्स HD मीडिया अपलोड क्वालिटी को डिफॉल्ट सेटिंग के तौर पर ऑन कर सकते हैं। इसके बाद फोटो और वीडियो बेहतर क्वालिटी में भेजी जा सकती हैं। WhatsApp में हर बार अलग से HD ऑप्शन चुनने का तरीका भी दिया गया है। इसके अलावा डॉक्यूमेंट मोड का इस्तेमाल करके लगभग ओरिजिनल क्वालिटी में भी फोटो और वीडियो भेजे जा सकते हैं। यहां हमने HD मीडिया भेजने के सभी आसान तरीके स्टेप-बाय-स्टेप बताए हैं।

Whatsapp How To - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »