• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग के मिड रेंज स्मार्टफोन में दिया जा सकता है गैलेक्सी नोट 7 का आइरिस स्कैनर

सैमसंग के मिड रेंज स्मार्टफोन में दिया जा सकता है गैलेक्सी नोट 7 का आइरिस स्कैनर

सैमसंग के मिड रेंज स्मार्टफोन में दिया जा सकता है गैलेक्सी नोट 7 का आइरिस स्कैनर
ख़ास बातें
  • सैमसंग के मुताबिक आइरिस स्कैनिंग के लिए कंपनी के लॉंग-टर्म प्लान हैं
  • को का कहना है कि सैमसंग को यह टेक्नोलॉजी बनाने में तीन साल लगे
  • आइरिस स्कैनर चश्मे के साथ भी काम करता है
विज्ञापन
सैमसंग ने मंगलावर को अपना गैलेक्सी नोट7 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। आइरिस स्कैनर फीचर इस स्मार्टफोन को सैमसंग के दूसरे स्मार्टफोन से खास बनाता है। इस फीचर को देने का उद्देश्य एक स्मार्टफोन को अनलॉक करने के लिए ज्यादा सुविधा व सुरक्षा मुहैया कराना है। अब सैमसंग मोबाइल डिवीज़न के प्रेसीडेंट डीजे को ने कहा है कि भविष्य में इस फीचर को कंपनी के दूसरे मिड रेंज स्मार्टफोन में भी दिया जा सकता है।

कंपनी ने स्पष्ट किया कि कंपनी को आइरिस स्कैनिंग टेक्नोलॉजी को डेवलेप करने में तीन साल लगे। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि फिलहाल उपलब्ध सभी सिक्योरिटी सिस्टम में आइरिस स्कैनिंग सबसे सुरक्षित है। इसके अलावा कंपनी ने इसे बनाने में आए खर्चे के बारे में कहा कि इसे अफॉर्डेबल डिवाइस में देने की संभावना भी है। ज़ेडडीनेट के साथ बातचीत में कहा कि लगातार कीमत में कटौती के जरिए इस फीचर को 'मिड रेंज मॉडल में दिया जा सकता है'

न्यूयॉर्क में गैलेक्सी नोट7 के लॉन्च इवेंट में को ने कहा, ''हमने फ्लैगशिप स्मार्टफोन में आइरिस स्कैनर को सिर्फ 'अनलॉक' करने के लिए ही नहीं दिया है। हमने बहुत दूर की सोचते हुए हम थर्ड पार्टी और एपीआई के जरिए इसे ऐप के साथ कनेक्ट करना चाहते हैं। मोबाइल बैंकिंग के लिए, हम बड़े ट्रांजेक्शन के लिए आइरिस स्कैनिंग को लागू करने की सोच रहे हैं और कुछ देशों में हम इस बारे में पहले से ही बात कर रहे हैं।''

इसके अलावा को ने बताया कि आइरिस स्कैनर चश्मे के साथ भी काम करता है। को ने यह भी बताया कि यह फीचर किस तरह एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म को ज्यादा सुरक्षित बनाता है। उनके मुताबिक, ''ऐसा माना जाता है कि अपने प्रतिद्वंदी की तुलना में एंड्रॉयड कम सुरक्षत है और हम सॉफ्टवेयर सिक्योरिटी बढ़ाकर इस छवि को खत्म करना चाहते हैं। ''

सैमसंग की सीधी प्रतिद्वंदी ऐप्पल ने अपने ऑपरेटिंग सिस्टम में सुरक्षा को लेकर कई बड़े सुधार किए हैं। जबकि एंड्रॉयड को लगातार सुरक्षा के मामले में आलोचना का शिकार होना पड़ा है। अब यह साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सैमसंग क्यूपर्टिनो की ऐप्पल से इस मामले में तेजी से आगे निकलने की कोशिश कर रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »