Flipkart ने लॉन्च किए दो नए पावर बैंक, कीमत 799 रुपये से शुरू

दोनों पावरबैंक में ए+ ग्रेड वाली लिथियम आयन बैटरी लगी हुई है और ये मल्टीपल यूएसबी पोर्ट से लैस हैं। ब्लैक, कॉपर और रोज़ गोल्ड कलर में उपलब्ध इन पावर बैंक्स को आप सिर्फ फ्लिपकार्ट पर ही खरीद सकते हैं। बता दें कि फ्लिपकार्ट ने बिलियन ब्रांड की शुरुआत पिछले साल जुलाई में की थी। कंपनी पिछले साल नवंबर में इस ब्रांड का कैप्चर प्लस स्मार्टफोन भी ला चुकी है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 5 फरवरी 2018 12:51 IST
ख़ास बातें
  • फ्लिपकार्ट ने उतारे बिलियन ब्रांड के दो नए पावरबैंक
  • शाओमी की 'मेड इन इंडिया' श्रृंखला से होगा सीधा मुकाबला
  • 10,000 व 15,000 एमएएच बैटरी क्षमता वाले हैं ये पावरबैंक
ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने शुक्रवार को अपने इन-हाउस ब्रांड बिलियन सीरीज़ की रेंज बढ़ाते हुए दो नए पावर बैंक लॉन्च किए। कंपनी ने पावर बैंक के 10,000 और 15,000 एमएएच वाले दो नए मॉडल लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमतें (799 रुपये व 999 रुपये क्रमश:) हैं। दोनों पावरबैंक में ए+ ग्रेड वाली लिथियम आयन बैटरी लगी हुई है और ये मल्टीपल यूएसबी पोर्ट से लैस हैं। ब्लैक, कॉपर और रोज़ गोल्ड कलर में उपलब्ध इन पावर बैंक्स को आप सिर्फ फ्लिपकार्ट पर ही खरीद सकते हैं। बता दें कि फ्लिपकार्ट ने बिलियन ब्रांड की शुरुआत पिछले साल जुलाई में की थी। कंपनी पिछले साल नवंबर में इस ब्रांड का कैप्चर प्लस स्मार्टफोन भी ला चुकी है।

10,000 एमएएच वाले पावर बैंक में तीन यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं, वहीं 15,000 एमएएच वाले पावर बैंक में दो यूएसबी पोर्ट हैं। फ्लिपकार्ट का कहना है कि बिलियन पावर बैंक 7 सेफ्टी फीचर के साथ आते हैं। इन पावरबैंक में यूज़र को इस्तेमाल के लिए एलईडी टॉर्च दी गई है, साथ ही बैटरी का स्तर बताने के लिए इंडीकेटर भी इसमें जोड़े गए हैं। पावर बैंक अंडरवॉल्टेज और ओवरवॉल्टेज प्रॉटेक्शन से लैस हैं। साथ ही टेम्परेचर प्रोटेक्शन के साथ-साथ ये शॉर्ट सर्किट से भी सुरक्षा प्रदान करते हैं। पावर बैंक की लाइफ को लेकर कंपनी का दावा है कि यह 500 चार्ज/डिस्चार्ज तक आउटपुट देने में सक्षम है। दावा यह भी है कि नए पावर बैंक बाज़ार में उपलब्ध अन्य कंपनियों के पावर बैंक की तुलना में 13% हल्के हैं।

दोनों पावर बैंक यूएसबी पोर्ट के साथ आते हैं, जो 5V/2.1A  पावर आउटपुट पर चार्जिंग डिवाइस को सपोर्ट करते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, ये पावरबैंक यूज़र को 1 साल की डोरस्टेप वारंटी के साथ दिए जाएंगे। वेबसाइट पर एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर इसे खरीदने पर 5 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है।

बता दें कि चीनी कंपनी शाओमी ने अपनी ''मेड इन इंडिया" मी पावर बैंक 2आई श्रृंखला उतारी थी। इनका मुकाबला अब फ्लिपकार्ट के बिलियन ब्रांड वाले पावर बैंक से होगा। शाओमी ने पावर बैंक की यह श्रृंखला पिछले साल नवंबर में लॉन्च की थी। ये पावर बैंक 10,000 एमएएच और 20,000 एमएएच क्षमता वाले हैं। इनकी कीमत 799 रुपये से शुरू होती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.2

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  2. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  3. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  4. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  5. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  6. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  7. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  8. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  9. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  10. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.