Flipkart Billion Capture+ स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, इसमें हैं दो रियर कैमरे

देश की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने अपने ग्राहकों के लिए बिलियन कैप्चर+ स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी ने फ्लिपकार्ट बिलियन कैप्चर+ स्मार्टफोन को 'मेड फॉर इंडिया' ब्रांडिंग के तहत लॉन्च किया है। बिलियन कैप्चर+ को भारत में ही डिज़ाइन किया गया है और बनाया गया है।

Flipkart Billion Capture+ स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, इसमें हैं दो रियर कैमरे
ख़ास बातें
  • कैप्चर+ फ्लिपकार्ट के बिलियन ब्रांड का पहला फोन है
  • फोन की बिक्री 15 नवंबर से शुरू होगी
  • स्मार्टफोन की कीमत 10,999 रुपये है
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने अपने ग्राहकों के लिए बिलियन कैप्चर+ स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी ने Flipkart Billion Capture+ स्मार्टफोन को 'मेड फॉर इंडिया' ब्रांडिंग के तहत लॉन्च किया है। बिलियन कैप्चर+ को भारत में ही डिज़ाइन किया गया  है और बनाया गया है। नए स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट के बिलियन ब्रांड के तहत बनाया गया है। फोन की ख़ासियत है दो रियर कैमरे, क्विक चार्जिंग और अनलिमिटेड क्लाउड स्टोरेज।

बिलियन कैप्चर+ की कीमत
बिलियन कैप्चर+ के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपये है और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये है। दोनों वेरिएंट मिस्टिक ब्लैक और डेज़र्ट गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेंगे।

लॉन्च ऑफर के तहत, फ्लिपकार्ट अपने स्मार्टफोन पर नो कॉस्ट ईएमआई और बड़े बैंकों के डेबिट/क्रेडिट कार्ड के साथ छूट मिलेगी। कंपनी का कहना है कि फ्लिपकार्ट बिलियन कैप्चर+ स्मार्टफोन की बिक्री 15 नवंबर से शुरू होगी।

बिलियन कैप्चर+ में एक 5.5 इंच फुल एचडी  (1080x1920 पिक्सल्स) डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 401 पीपीआई है और यह 2.5डी ड्रैगनट्रैल ग्लास से लैस है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है। फोन को 3 जीबी व 4 जीबी रैम वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा। इनबिल्ट स्टोरेज के लिए 32 जीबी व 64 जीबी के दो वेरिएंट मिलेंगे। स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन खरीदने पर कंपनी अनलिमिटेड
सिक्योर क्लाउड स्टोरेज दे रही है।
 
flipkart

कैमरे की बात करें तो फ्लिपकार्ट बिलियन कैप्चर+ में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 13 मेगापिक्सल (आरजीबी) और 13 मेगापिक्सल (मोनोक्रोम) सेंसर दिया गया है जो डुअल फ्लैश के साथ आता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।

फ्लिपकार्ट के बिलियन ब्रांड का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा पर चलेगा। कंपनी ने भविष्य में फोन को गारंटीड एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलने का वादा किया है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3500 एमएएच की बैटरी है जो यूएसबी टाइप-सी चार्जर सपोर्ट करती है। क्विकचार्जिंग सपोर्ट के साथ आने वाली बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि 15 मिनट की चार्जिंग में सात घंटे की बैटरी लाइफ मिलेगी। कंपनी का कहना है कि फुल चार्ज होने पर बैटरी दो दिन तक चलेगी।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.2
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  2. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  3. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  5. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  8. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »