अब फ्लिपकार्ट पर खरीदने से पहले हाथों में लेकर परखें स्मार्टफोन

अब फ्लिपकार्ट पर खरीदने से पहले हाथों में लेकर परखें स्मार्टफोन
विज्ञापन
ई-कॉमर्स वेबसाइट से मोबाइल खरीदने वाले ज्यादातर कस्टमर की यही शिकायत रहती है कि वो उस प्रोडक्ट को सिर्फ तस्वीरों में देख पाते हैं। आमतौर पर ग्राहक किसी भी हैंडसेट को रिटेल स्टोर में जाकर देखना और परखना पसंद करते हैं। फ्लिपकार्ट ने इस शिकायत को दूर करने के लिए एक अहम कदम उठाया है।

फ्लिपकार्ट ने बुधवार को घोषणा की कि उसने स्पाइस हॉटस्पॉट स्टोर्स के साथ समझौता किया है जिसके तहत वेबसाइट पर एक्सक्लूसिव तौर पर मिलने वाले स्मार्टफोन इन स्टोर में उपलब्ध होंगे। कंपनी ने यह भी बताया कि चुनिंदा स्पाइस हॉटस्पॉट आउटलेट से इन हैंडसेट को खरीदा भी जा सकेगा।

स्टोर के कर्मचारी ग्राहक को फ्लिपकार्ट ऐप पर ऑर्डर करने में मदद करेंगे। ग्राहक अपने ऑर्डर की डिलिवरी स्टोर पर ले सकते हैं और या फिर घर पर।

फ्लिपकार्ट के मुताबिक, इस पार्टनरशिप का मकसद ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचने है। खासकर उन कस्टमर्स तक, जो टेक्नोलॉजी की दुनिया से बहुत ज्यादा रूबरू नहीं हैं। इन स्टोर में उन्हें एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट को देखने और परखने का मौका मिलेगा। इसके अलावा वह आसानी से ऑर्डर भी दे सकते हैं।

फ्लिपकार्ट के डायरेक्टर रिटेल संदीप करवा ने कहा, ''इस योजना के जरिए हमेंटियर 3 और टियर 4 शहरों के ग्राहकों से जुड़ने का मौका मिलेगा।''
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »