Flipkart Big Bang Diwali सेल: 80 हजार वाला iPhone खरीदें 25 हजार से भी ज्यादा सस्ता!

iPhone 16 खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो फेस्टिवल सीजन के मौके पर शुरू हुई Flipkart सेल में स्मार्टफोन पर डिस्काउंट मिल रहा है।

Flipkart Big Bang Diwali सेल: 80 हजार वाला iPhone खरीदें 25 हजार से भी ज्यादा सस्ता!

Photo Credit: Apple

iPhone 16 में 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

ख़ास बातें
  • iPhone 16 को Apple A18 प्रोसेसर से लैस किया गया है।
  • iPhone 16 में 48 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा है।
  • iPhone 16 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है।
विज्ञापन

Flipkart पर दिवाली के मौके पर Big Bang Diwali Sale शुरू हो गई है। अगर आप सस्ते दामों में आईफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो फेस्टिवल सीजन के मौके पर शुरू हुई इस सेल में स्मार्टफोन पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। आज हम iPhone 16 पर मिलने वाले ऑफर के बारे में बात कर रहे हैं। फेस्टिवल सेल में आईफोन 16 पर भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ शानदार बैंक ऑफर की पेशकश कर रही है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में अतिरिक्त बचत का लाभ उठाया जा सकता है। यहां हम आपको iPhone 16 पर मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Latest and Breaking News on NDTV

iPhone 16 पर भारी बचत

iPhone 16 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट का फ्लिपकार्ट पर 53,999 रुपये में मिल रहा है। हालांकि, इसकी कीमत को * चिन्ह के साथ मार्क किया गया है, जिससे पता चलता है कि इस डील में बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस भी शामिल हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत कम हुई है। जबकि आईफोन 16 बीते साल सितंबर में 79,900 रुपये में लॉन्च किया गया था,  जिस हिसाब से 25,901 रुपये सस्ता मिल रहा है। 

iPhone 16 Specifications

iPhone 16 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1179x2556 पिक्सल, 60Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह आईफोन ऑक्टा कोर Apple A18 प्रोसेसर से लैस किया गया है। यह आईफोन iOS 18 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यह आईफोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस है। कैमरा सेटअप के मामले में इस आईफोन के रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा, f/1.6 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल 2x टेलीफोटो कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए f/1.9 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।  कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो इस आईफोन की लंबाई 147.6 मिमी, चौड़ाई 71.6 मिमी, मोटाई 7.8 मिमी और वजन 170 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  3. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  7. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  8. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  9. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  10. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »