10,000 रुपये से कम कीमत में ये हैं बेहतरीन बैटरी लाइफ वाले पांच स्मार्टफोन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 30 सितंबर 2016 12:51 IST
किसी स्मार्टफोन का चुनाव करने के दौरान हम सभी की जरूरतें अलग-अलग हो सकती हैं। हममें से कुछ लोग तेज प्रोसेसर, तो कुछ बेस्ट कैमरा चाहते हैं। हर किसी का बजट भी अलग-अलग होता है। अच्छी बात यह है कि आज सिर्फ अच्छे अनुभव के लिए आपको बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। अगर आप एक अच्छी परफॉर्मेंस वाला फोन खरीदना चाहते हैं तो आज बाजार में कम बजट वाले ढेरों फोन मौजूद हैं।

लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं उन फोन के बारे में जो बेहतर बैटरी लाइफ देते हैं। बात दें कि सिर्फ आपके फोन की बैटरी पर लिखी हुई एमएएच रेटिंग अच्छी बैटरी लाइफ की गारंटी नहीं होती। हमने आपके लिए उन फोन को खोज कर निकाला है जो वाकई शानदार बैटरी लाइफ मुहैया कराते हैं। आखिरकार, एक अच्छी बैटरी लाइफ के लिए जरूरी है सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइज़ेशन का होना और इसीलिए जरूरी है कि फोन खरीदते समय आप सिर्फ स्पेसिफिकेशन पर ही ध्यान ना दें। हमने आपके लिए 3000 एमएएच से 5000 एमएएच की रेटिंग वाली बैटरी के साथ आने वाले स्मार्टफोन की सूची तैयार की है। हम आपको सिर्फ उन फोन (अच्छी बैटरी लाइफ के साथ) के बारे में बता रहे हैं जिनका हमने रिव्यू किया है। हमारे स्टैंडर्ड बैटरी टेस्ट से हमें यह पता चलता है कि किस फोन में असल इस्तेमाल के समय कैसी बैटरी लाइफ मिलती है।
Advertisement

इस बात को ध्यान में रखते हुए, हमने आपके लिए 10,000 रुपये से कम कीमत में सबसे बेहतर बैटरी बैकअप वाले पांच फोन का चुनाव किया है।
 

आसुस ज़ेनफोन मैक्स (2016)
Advertisement
ओरिजिनल आसुस ज़ेनफोन मैक्स (लूप टेस्ट में इसकी बैटरी 25 घंटे तक चली थी) स्मार्टफोन आने के कुछ महीनों बाद ही लॉन्च हुए आसुस ज़ेनफोन मैक्स (2016) की बैटरी ने हमारे लूप टेस्ट में 18 घंटे से ज्यादा साथ दिया। इस फोन में 5000 एमएएच की बैटरी है। अगर आप एक ऐसे फोन की तलाश में हैं जिसकी बैटरी बेहतरीन हो तो पहला ज़ेनफोन मैक्स भी एक विकल्प है।
 

शाओमी रेडमी 3एस प्राइम
Advertisement
शाओमी रेडमी 3एस प्राइम की सबसे बड़ी खासियत है इसमें दी गई 4100 एमएएच की बैटरी। और इस हैंडसेट में मिले बैटरी बैकअप ने खासा प्रभावित किया। 4100 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी को हम फुल चार्ज करने पर पूरे दिन चला पाए। इसके बाद भी फोन में कुछ प्रतिशत बैटरी बची हुई थी। बैटरी के साथ फोन की ओवरऑल परफॉर्मेंस को ध्यान में रखें तो यह एक शानदार बजट स्मार्टफोन है।
 

कूलपैड नोट 3 प्लस
Advertisement
फुल-एचडी स्क्रीन पर अपग्रेड के बाद फोन में दी गई बैटरी की क्षमता कम है। लेकिन 3000 एमएएच की बैटरी हमारे वीडियो लूप टेस्ट में 10 घंटे 12 मिनट तक चली। सामान्य इस्तेमाल के दौरान कूलपैड नोट 3 प्लस को आसानी से पूरे दिन चला पाए।
 

मोटो ई3 पावर
Advertisement
हाल ही में लॉन्च हुए मोटोरोला के इस फोन का नाम ही बैटरी क्षमता से प्रेरित लगता है। यह 3500 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा, यानी आपको एक दिन में ही बैटरी खत्म हो जाने की टेंशन से मुक्ति मिल जाएगी। बड़ी बैटरी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इस फोन में 10 वॉट का रैपिड चार्जर दिया है। एक बार फुल चार्ज करने पर मोटो ई3 पावर बैटरी गंभीर काम करने के दौरान एक दिन आसानी से चल जाती है। इसके बारे में दावा किया गया है कि मात्र 15 मिनट तक चार्ज करने पर 5 घंटे तक बैटरी लाइफ मिल जाएगी।
 

माइक्रोमैक्स यूनाइट 4 प्रो
फोन में मौजूद 3900 एमएएच की बैटरी हमारे वीडियो लूप टेस्ट में 13 घंटे 14 मिनट तक चली। इसे हम अच्छा ही मानेंगे। हालांकि, हमें कमजोर चिपसेट को देखते हुए और ज्यादा बैटरी लाइफ की उम्मीद थी। आम इस्तेमाल में माइक्रोमैक्स यूनाइट 4 प्रो की बैटरी आसानी से एक दिन तक चली। चार्जिंग काफी धीमा है। बैटरी को पूरी तरह से चार्ज होने में कम से कम 5 घंटे लगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great battery life
  • Decent performance
  • Android 6.0 preinstalled
  • Good camera
  • Bad
  • Low-resolution screen
  • No fingerprint sensor
  • ZenUI can be intrusive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good design
  • Easy to operate with one hand
  • Impressive battery life
  • Quick fingerprint recognition
  • Bad
  • Hybrid SIM slot
  • Gets a bit warm with camera use
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent fingerprint sensor
  • Good screen
  • Good value for money
  • Bad
  • Poorly designed software
  • Slightly dull camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6753वी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 5.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6735पी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent build quality and design
  • Native language integration
  • Good battery life
  • Bad
  • Sluggish performance
  • Fingerprint sensor doesn’t work well
  • Weak audio output
  • Average cameras
  • Painfully slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9832ई

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3900 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 5.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.