बैटरी लॉग फाइल में छिपी है iPhone की बैटरी हेल्थ, ऐसे करें पता ...

अन्य फोन की बैटरी की तरह ही आईफोन की बैटरी भी समय के साथ अपनी कैपिसिटी खो देती है। यदि बैटरी बहुत ज्यादा कमजोर पड़ जाती है तो फोन की परफॉर्मेंस और फोन को प्रयोग करने का समय दोनों ही कम हो जाते हैं।

बैटरी लॉग फाइल में छिपी है iPhone की बैटरी हेल्थ, ऐसे करें पता ...

एक बार में फुल चार्ज और फुल डिस्चार्ज होने पर पूरा होता है एक बैटरी चार्ज साइकल काउंट

ख़ास बातें
  • एक साइकल काउंट आईफोन के बैटरी को शत-प्रतिशत ड्रेन करने पर होता है पूरा
  • समय के साथ घटने लगती है किसी भी फोन की बैटरी लाइफ
  • कंपनी द्वारा दी गई गाइडलाइन का प्रयोग कर बैटरी लाइफ को बढाया जा सकता है
विज्ञापन
iPhone मॉडल्स में बैटरी हेल्थ फीचर दिया गया होता है। यह आपको आपके फोन की समय के साथ गिरती हुई बैटरी कैपिसिटी के बारे में बेहतर जानकारी देता है। साथ ही इसमें कुछ टूल्स भी दिए होते हैं जिनसे की बैटरी की लाइफ को बढाया जा सकता है और बैटरी को जल्दी ही खराब होने से रोका जा सकता है। आप अपने फोन की बैटरी हेल्थ को 'चार्ज साइकल काउंट' के द्वारा भी जांच सकते हैं। बैटरी का चार्ज साइकल काउंट वह संख्या होती है जिसमें कि बताया जाता है कि आपके फोन की बैटरी कितनी बार पूरी तरह से चार्ज हुई और कितनी बार पूरी तरह से चार्ज रहित हुई। 

एक साइकल काउंट तब पूरा होता है जब आईफोन बैटरी को शत-प्रतिशत ड्रेन कर देता है। भले ही आप बैटरी को बीच में फिर से चार्ज कर दें लेकिन जब तक यह पूरी तरह से डिस्चार्ज नहीं हो जाती है तब तक साइकल पूरी नहीं होती और काउंट नहीं होती है। 
 

How to Check iPhone Battery Charge Cycle Count

अन्य फोन की बैटरी की तरह ही आईफोन की बैटरी भी समय के साथ अपनी कैपिसिटी खो देती है। यदि बैटरी बहुत ज्यादा कमजोर पड़ जाती है तो फोन की परफॉर्मेंस और फोन को प्रयोग करने का समय दोनों ही कम हो जाते हैं। Apple के मुताबिक सामान्य परिस्थितियों में नॉर्मल बैटरी को 500 साइकल पूरी होने तक 80 प्रतिशत कैपिसिटी बनाए रखने के हिसाब से डिजाइन किया जाता है। इस बिंदु तक आपके फोन की बैटरी पहुंची है या नहीं इसका पता लगाने के लिए यूजर्स नीचे दिए गए स्टेप्स को देख सकते हैं। बैटरी लॉग को केवल तभी देखा जा सकता है जब यूजर ने फोन में एनालिटिक्स शेयरिंग को एक्टिवेट किया हुआ है। इस बात की पुष्टि के लिए आप Privacy ऑप्शन में जाकर Analytics & Information को चेक कर सकते है। 

आप इसे इस क्रम में चेक करें- Settings app > Privacy > Analytics and Improvements
  1. अब एल्फाबेटीकल क्रम में लॉग फाइल्स की लिस्ट को देखने के लिए Analytics Data पर क्लिक करें। सबसे आखिरी वाली फाइल तक स्क्रॉल डाउन करें जो कि ‘log-aggregated' से शुरू होती है।
  2. अब इस फाइल को सिलेक्ट करके भीतरी सामग्री को कॉपी कर लें। आप इसे किसी ऐप पर भी शेयर कर सकते हैं। किंतु ध्यान रहे कि इनमें बहुत बड़ी मात्रा में कॉन्टेंट होता है। 
  3. अब इस लॉग फाइल के सारे कॉन्टेंट को Notes app में Paste कर दें। 
  4. अब सबसे ऊपर दायें एक्शन आइकॉन पर क्लिक करें और उसके बाद Find in Note को सिलेक्ट करें। 
यहां पर ‘BatteryCycleCount' को सर्च करें और उसके बाद जो नम्बर आपको दिखाई देता है वही आपके आईफोन का चार्ज साइकल काउंट है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iPhone Battery cycle count
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »