• होम
  • मोबाइल
  • फ़ीचर
  • फुल एचडी डिस्प्ले वाले 5 स्मार्टफोन जिनकी कीमत है 10,000 रुपये से कम

फुल-एचडी डिस्प्ले वाले 5 स्मार्टफोन जिनकी कीमत है 10,000 रुपये से कम

फुल-एचडी डिस्प्ले वाले 5 स्मार्टफोन जिनकी कीमत है 10,000 रुपये से कम
विज्ञापन
फोन का डिस्प्ले उसकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम तो करता ही है, साथ में यूज़र एक्सपीरियंस को शानदार बनाने का काम भी करता है।

(पढ़ें: खरीदने वाले हैं स्मार्टफोन तो इन बातों का ज़रूर रखें ध्यान)

डिस्प्ले कितना बेहतरीन है, यह बहुत हद तक रिज़ॉल्यूशन के आधार पर भी निर्धारित होता है। रिज़ॉल्यूशन को सीधे शब्दों में समझा जाए तो आपके स्मार्टफोन के स्क्रीन पर दिखने वाले इमेज की क्वालिटी इससे से निर्धारित होती है। स्क्रीन की साइज को लेकर कई यूज़र कंन्फ्यूज हो सकते हैं, पर रिज़ॉल्यूशन के मामले में स्थिति स्पष्ट है। जितना ज्यादा रिज़ॉल्यूशन, उतना बेहतर।

(पढ़ें: शानदार बैटरी परफॉर्मेंस देने वाले बजट स्मार्टफोन)

अगर आप 4.5-5 इंच डिस्प्ले वाला डिवाइस ले रहे हैं तो इसका रिज़ॉल्यूशन कम से कम 720 पिक्सल होना ही चाहिए। 5 इंच से ज्यादा बड़े डिस्प्ले वाले हैंडसेट की ज़रूरत फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन (1020 पिक्सल) की होती है, संभव है कि यह कम होने पर मोबाइल यूज़ करने का अनुभव शानदार ना रहे। इन ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए कई कंपनियों ने बजट सेगमेंट में ही फुल-एचडी डिस्प्ले के साथ हैंडसेट पेश करना शुरू कर दिया है।

एक नज़र डालते हैं 10,000 रुपये से कम दाम में मिलने वाले फुल-एचडी डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन पर।


1. ज़ोलो ब्लैक 1एक्स
देश की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ज़ोलो ने फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन  (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले वाले ब्लैक 1एक्स स्मार्टफोन 9,999 रुपये में लॉन्च किया है। इसमें 5 इंच का डिस्प्ले है जिसके ऊपर ड्रैगनट्रेल ग्लास का प्रोटेक्शन मौजूद है। हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट मीडियाटेक एमटी6753 ऑक्टा-कोर चिपसेट मौजूद है। ग्राफिक्स के लिए 450 मेगाहर्ट्ज़ माली-टी720 जीपीयू दिया गया है। 3 जीबी के रैम से लैस इस हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।


2. लेनेवो के3 नोट
lenovo_k3_note
लेनेवो ने इस स्मार्टफोन को जून महीने के अंत में भारत में लॉन्च किया था। 9,999 रुपये में लॉन्च किए गए लेनेवो के3 नोट हैंडसेट में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसकी पिक्सल डेनसिटी (घनत्व) है 401 पीपीआई। इस हैंडसेट को रिव्यू करने के दौरान हमने पाया कि फोन का स्क्रीन वाकई में शानदार है। व्यूइंग एंगल, कलर रिप्रोडक्शन और शार्पनेस के मामले में हम इस डिवाइस से बेहद खुश हुए। आउटडोर में यह अच्छे से काम करता है।

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर चलता है, जिसके ऊपर कंपनी के वाइब यूआई स्किन का इस्तेमाल किया गया है। इस डुअल सिम स्मार्टफोन में 64-बिट 1.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6752 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में है 2 जीबी का रैम।


3. यू यूरेका प्लस
yu_yureka_plus
माइक्रोमैक्स की सहायक कंपनी यू टेलीवेंचर्स के यू यूरेका प्लस स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल एचडी(1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन भी मौजूद है। इस हैंडसेट को रिव्यू करने के दौरान हमने पाया कि स्क्रीन शार्प हैं। वैसे, घर के अंदर इसकी ब्राइटनेस अच्छी है पर बाहर निकलते ही यह थोड़ा कमज़ोर पड़ जाता है। फिर भी यह इस प्राइस रेंज के बाकी स्मार्टफोन के स्क्रीन से कहीं बेहतर है।

यू यूरेका प्लस में 64 बिट ऑक्टा-कोर स्नैड्रैगन 615 (एमएसएमस8939) प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जिसके साथ ग्राफिक्स के लिए ऐड्रेनो 405 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। स्मार्टफोन में 2 जीबी का रैम है। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके अलावा 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है।

4. मेज़ू एम1 नोट
meizu_m1_note
चीन की स्मार्टफोन निर्माता मेज़ू ने अपने स्मार्टफोन एम1 नोट को भारत में मई महीने में ही लॉन्च किया था। हालांकि, उस वक्त हैंडसेट की कीमत 10,000 रुपये से ज्यादा थी। लेकिन अब यह बेहद ही सस्ता हो गया है। इस डुअल-सिम मेज़ू एम1 नोट में 5.5 इंच का फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईजीज़ेडओ (शार्प) डिस्प्ले है। यह स्मार्टफोन 1.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर (कॉरटेक्स-ए53) मीडियाटेक एमटी6752 प्रोसेसर के साथ आता है। ग्राफिक्स के लिए माली टी760 एमपी2 जीपीयू का इस्तेमाल किया गया है और मल्टी-टास्किंग को आसान बनाने के लिए मौजूद है 2 जीबी का रैम।


5. मेज़ू एम2 नोट
meizu_m2_note
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मेज़ू ने अपने एम2 नोट स्मार्टफोन को 9,999 रुपये में लॉन्च किया था। मेज़ू एम2 नोट स्मार्टफोन मेज़ू एम1 नोट का अपग्रेडेड वर्ज़न है। एम2 नोट में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) शार्प आईजीज़ेडओ डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी (घनत्व)  403 पीपीआई है। मेज़ू एम2 नोट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट में 2 जीबी का रैम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X80i में मिल सकती है 6,800mAh की बैटरी, TENAA पर हुई लिस्टिंग
  2. Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. कौन सा ऐप खा रहा है फोन की बैटरी? जल्द खुद बताएगा Google
  4. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Google Pixel 10a की भारत में शुरू हुई बिक्री, 5,100mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
  7. Realme C83 5G भारत में लॉन्च: बजट में 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  8. Samsung ने बढ़ाए कई स्मार्टफोन के दाम, 3,000 रुपये तक महंगे हुए ये मॉडल्स!
  9. Motorola Edge 70 Fusion भारत में लॉन्च: इसमें हैं 7,000mAh बैटरी और गेमर्स के लिए 120 fps गेमिंग जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Rs 2 हजार सस्ता मिल रहा है Nothing Phone 3a, इसके बैक पैनल की टिमटिमाती लाइटें हैं खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »