• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Facebook स्मार्टवॉच WhatsApp, Instagram और Messenger सपोर्ट के साथ होगी लॉन्च, एप्पल वॉच को देगी टक्कर!

Facebook स्मार्टवॉच WhatsApp, Instagram और Messenger सपोर्ट के साथ होगी लॉन्च, एप्पल वॉच को देगी टक्कर!

Facebook smartwatch कंपनी के हार्डवेयर इकोसिस्टम का हिस्सा होगी, जिसमें वर्तमान में Oculus वर्चुअल रियलिटी हेडसेट और Portal नाम के वीडियो कॉलिंग डिवाइस की एक सीरीज़ शामिल है।

Facebook स्मार्टवॉच WhatsApp, Instagram और Messenger सपोर्ट के साथ होगी लॉन्च, एप्पल वॉच को देगी टक्कर!

Facebook स्मार्टवॉच Apple Watch सीरीज़ को टक्कर देगी

ख़ास बातें
  • Facebook एक स्मार्टवॉच पर काम कर रहा है
  • आगामी फेसबुक वॉच कंपनी की कई सर्विस से लैस होगी
  • मौजूदा इकोसिस्टम के साथ ताल मिला कर चलेगी फेसबुक स्मार्टवॉच
विज्ञापन
Facebook एक स्मार्टवॉच पर काम कर रहा है, जो यूज़र्स को WhatsApp, Instagram और Messenger सहित अपनी अन्य सर्विस के जरिए से मैसेज भेजने और हेल्थ एवं फिटनेस फीचर्स का फायदा उठाने में मदद करेगी। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि स्मार्टवॉच (Facebook Smartwatch) अगले साल सेल के लिए उपलब्ध हो सकती है, लेकिन फेसबुक ने अभी तक इस पर कोई जानकारी साझा नहीं की है। फेसबुक की स्मार्टवॉच कंपनी के तेज़ी से बढ़ते हार्डवेयर इकोसिस्टम में शामिल होगी, जिसमें वर्चुअल रियलिटी हेडसेट, वीडियो-कॉलिंग डिवाइस और आगामी ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) स्मार्ट ग्लास शामिल हैं। माना जा रहा है कि यह Apple Watch को टक्कर देगी। फेसबुक ने पिछले साल सितंबर में प्रोजेक्ट Aria के हिस्से के रूप में Ray-Ban ब्रांडेड चश्मे को पेश करने की  योजना भी साझा की थी।

The Information की एक रिपोर्ट के अनुसार, Facebook एक Android पर आधारित स्मार्टवॉच विकसित कर रहा है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि स्मार्टवॉच Google के Wear OS पर चलेगी या नहीं। डिवाइस की जानकारी रखने वाले लोगों का हवाला देते हुए, रिपोर्ट में कहा गया है कि स्मार्टवॉच अगले साल सेल के लिए उपलब्ध हो सकती है। Facebook Smartwatch (आधिकारिक नाम नहीं) स्वास्थ्य और फिटनेस फीचर्स से लैस होगी, जो स्मार्टवॉच के लिए काफी सामान्य है। लेकिन यह दिलचस्प है कि स्मार्टवॉच कथित तौर पर यूज़र्स को फेसबुक की कई सर्विस का इस्तेमाल कर मैसेज भेजने का विकल्प देगी - संभवतः इन सर्विस में Facebook Messenger, WhatsApp और Instagram शामिल हो सकते हैं। स्मार्टवॉच में सेलुलर कनेक्टिविटी सपोर्ट शामिल होने की भी बात कही गई है। फेसबुक कथित तौर पर अपना खुद का ऑपरेटिंग सिस्टम भी विकसित कर रहा है, जो कंपनी द्वारा भविष्य में लॉन्च किए जाने वाले डिवाइस पर काम कर सकता है।

Facebook smartwatch कंपनी के हार्डवेयर इकोसिस्टम का हिस्सा होगी, जिसमें वर्तमान में Oculus वर्चुअल रियलिटी हेडसेट और Portal नाम के वीडियो कॉलिंग डिवाइस की एक सीरीज़ शामिल है। इस सीरीज़ में पोर्टल टीवी, पोर्टल, पोर्टल+ और पोर्टल मिनी शामिल हैं।

फेसबुक अपने प्रोजेक्ट आरिया (Aria) के हिस्से के रूप में ऑगमेंटेड रियलिटी ग्लास (चश्मे) पर भी काम कर रहा है। सितंबर 2020 में, कंपनी ने रे-बैन ब्रांडेड आईवियर पेश करने की योजना का खुलासा किया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »