• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi Mi 10 के लिए करना होगा और इंतज़ार, कोरोनावायरस लॉकडाउन के कारण टला लॉन्च इवेंट

Xiaomi Mi 10 के लिए करना होगा और इंतज़ार, कोरोनावायरस लॉकडाउन के कारण टला लॉन्च इवेंट

Xiaomi Mi 10 के भारत लॉन्च के स्थगित होने पर शाओमी ने कहा है कि COVID-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में राष्ट्र का समर्थन करने के लिए कंपनी अपनी ऊर्जा और तालमेल पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

Xiaomi Mi 10 के लिए करना होगा और इंतज़ार, कोरोनावायरस लॉकडाउन के कारण टला लॉन्च इवेंट

Xiaomi ने Redmi Note 9 Pro Max की पहली फ्लैश सेल को भी स्थगित कर दिया है

ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi 10 को भारत में 31 मार्च को लॉन्च किया जाना था
  • कंपनी ने फोन के लॉन्च को अनिश्चित समय तक के लिए टाल दिया है
  • शाओमी के सब-ब्रांड ने Redmi Note 9 Pro Max की पहली सेल को भी स्थगित किया
विज्ञापन
Xiaomi Mi 10 को भारत में लॉन्च होने अब कुछ समय और लगेगा। कोरोनावायरस के तेज़ी से बढ़ रहे संक्रमण के चलते पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा देशव्यापी लॉकडाउन के आदेश बाद शाओमी ने भारत में अपनी महत्वपूर्ण Mi 10 स्मार्टफोन सीरीज़ के लॉन्च को स्थगित करने का फैसला किया है। कंपनी का दावा है कि वह स्थिति का मूल्यांकन करेगी और जल्द ही एक नई लॉन्च की तारीख जारी करेगी। फोन को फरवरी में चीन में लॉन्च किया गया था और इसे 31 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाना था। हालांकि सरकार द्वारा गैर-जरूरी सामानों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के बाद कई स्मार्टफोन निर्माता अब देश में लॉन्च इवेंट रद्द कर रहे हैं। Realme ने भी 26 मार्च  को होने वाले Realme Narzo 10 और Narzo 10A का लॉन्च टाल दिया है। बता दें कि भारत में 21 दिनों के पूर्ण लॉकडाउन के तहत केवल आवश्यक सामानों को बेचने की अनुमति है।

Xiaomi ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है, जिसमें यह पुष्टी की गई है कि Mi 10 लॉन्च को निलंबित कर दिया गया है। शाओमी का कहना है कि कंपनी COVID-19 महामारी के खिलाफ अपनी लड़ाई में राष्ट्र का समर्थन करने के लिए अपनी ऊर्जा और तालमेल पर ध्यान केंद्रित कर रही है। शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने भी ट्विटर पर Mi 10 लॉन्च इवेंट को स्थगित करने की पुष्टि की है।

इतना ही नहीं, टेक दिग्गज ने लॉकडाउन के कारण नए लॉन्च हुए Redmi Note 9 Pro Max की पहली बिक्री को स्थगित कर दिया था। इसके अलावा रेडमी नोट 9 प्रो को भी आखिरी बार 24 मार्च को उपलब्ध कराया गया था और उसके बाद नई फ्लैश सेल की तारीख की घोषणा नहीं की गई है।

शाओमी के अलावा, Realme ने भी भारत में अपने सभी लॉन्च को फिलहाल के लिए निलंबित कर दिया है। रियलनी नार्ज़ो 10 और रियलनी नार्ज़ो 10ए फोन कल लॉन्च होने की उम्मीद थी, लेकिन इस इवेंट को भी रद्द कर दिया गया है। Vivo ने भी अपने मार्च में होने वाले स्मार्टफोन लॉन्च को अप्रैल तक के लिए टाल दिया है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Attractive design
  • Very good performance
  • Fast wireless charging
  • Good camera performance
  • Vivid 90Hz display
  • Speedy face recognition
  • कमियां
  • Fingerprint unlock isn’t quick
  • Gets hot easily
  • No IP rating
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4780 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »