Coolpad Defiant बजट स्मार्टफोन में है एंड्रॉयड 7.0 नूगा

Coolpad ने अमेरिकी मार्केट में अपना नया बजट स्मार्टफोन डिफाएंट लॉन्च किया है। इस मार्केट में Coolpad Defiant की कीमत 100 डॉलर (करीब 6,500 रुपये) है। कूलपैड डिफाएंट की सबसे अहम खासियत एंड्रॉयड 7.0 नूगा है। हैंडसेट आउट ऑफ बॉक्स इस ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा।

Coolpad Defiant बजट स्मार्टफोन में है एंड्रॉयड 7.0 नूगा
ख़ास बातें
  • Coolpad Defiant की कीमत 100 डॉलर (करीब 6,500 रुपये) है
  • स्मार्टफोन में 5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) डिस्प्ले है
  • क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम दिए गए हैं
विज्ञापन
Coolpad ने अमेरिकी मार्केट में अपना नया बजट स्मार्टफोन डिफाएंट लॉन्च किया है। इस मार्केट में Coolpad Defiant की कीमत 100 डॉलर (करीब 6,500 रुपये) है। कूलपैड डिफाएंट की सबसे अहम खासियत एंड्रॉयड 7.0 नूगा है। हैंडसेट आउट ऑफ बॉक्स इस ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा।

इस बजट स्मार्टफोन में 5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है। इतना तो तय है कि यूज़र को माइक्रोएसडी कार्ड की ज़रूरत पड़ेगी। हैंडसेट में 32 जीबी तक के कार्ड के लिए सपोर्ट है। Coolpad Defiant हैंडसेट ब्लूटूथ 4.2 के अलावा एलटीई कनेक्टिविटी के साथ आएगा। इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए 2 मेगापिक्सल का सेंसर भी दिया गया है। बैटरी 2450 एमएएच की है। कूलपैड का कहना है कि डिफाएंट 16.5 घंटे तक का टॉक टाइम देगी और स्टैंडबाय 288 घंटे है।

अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर वाई-फाई 802.11ए/बी/जी/एन/एसी, जीपीएस,
एचएसपीए+ शामिल हैं। फिलहाल, किफायती Coolpad Defiant हैंडसेट को भारत में लॉन्च किए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।

याद रहे कि पिछले महीने कूलपैड ने घरेलू मार्केट में कूलपैड कूल प्ले 6 को लॉन्च किया था। मिडरेंज सेगमेंट के इस स्मार्टफोन की अहम खासियतों में 6 जीबी रैम, डुअल रियर कैमरे और 4060 एमएएच की बैटरी हैं।

कूलपैड कूल प्ले 6 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920 x 1080 पिक्सल) इन सेल डिस्प्ले है। डिवाइस ऑक्टा-कोर क्ववालकॉम स्नैपड्रैगन 653 चिपसेट पर चलेगा। ग्राफिक्स के लिए इंटिग्रेटेड है एड्रेनो 510 जीपीयू। वहीं, मल्टीटास्किंग को आसान बनाने के लिए कंपनी ने 6 जीबी रैम दिए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। यह डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित लेईको ईयूआई पर चलेगा। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौज़ूद है।

अब बात कैमरा सेटअप की। कूल प्ले 6 के रियर हिस्से पर एक सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और दूसरे सेंसर के बारे में जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है। 13 मेगापिक्सल वाला सेंसर फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस और एफ/2.0 अपर्चर से लैस है। वहीं, फ्रंट पैनल 8 मेगापिक्सल का सेंसर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मौज़ूद है। कूलपैड कूल प्ले 6 की अहम खासियतों में इसकी बैटरी भी है जिसकी क्षमता 4060 एमएएच की है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसर1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता2450 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन480x854 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  5. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  6. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  7. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  8. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  9. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  10. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »