कूलपैड कूल 1 डुअल स्मार्टफोन सस्ते में मिल रहा है

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 17 मार्च 2017 16:59 IST
कूलपैड और लेईको की साझेदारी में बनाया गया कूलपैड कूल 1 डुअल स्मार्टफोन पिछले साल के अंत में भारत में लॉन्च हुआ था। जनवरी में इस स्मार्टफोन को 13,999 रुपये में अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध कराया गया था। लेकिन अब इस फोन पर अमेज़न इंडिया छूट दे रही है।

 कंपनी का दावा है कि लॉन्च से अब तक दुनिया भर में इस फोन की 20 लाख यूनिट बिक चुकी हैं। इसी जश्न में कंपनी ने फोन की कीमत में छूट देने का फैसला किया है। कूलपैड कूल 1 डुअल स्मार्टफोन 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है। अमेज़न पर 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट पर 1,000 रुपये की छूट मिल रही है। अब इस फोन को 13,999 रुपये की जगह 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। अमेज़न द्वारा दिया जा रहा यह ऑफर सीमित समय के लिए है।
Advertisement

कूलपैड कूल 1 डुअल स्मार्टफोन को इससे पहले चीन में अगस्त 2015 में लॉन्च किया गया था।  इस हैंडसेट की सबसे अहम खासियत 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। यह एफ/ 2.0 अपर्चर, फेज़-डिटेक्शन ऑटो फोकस (पीडीएएफ), 4के वीडियो रिकॉर्डिंग, 720 पिक्सल स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश से लैस है। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कूलपैड कूल1 डुअल में दो सिम (नैनो + नैनो) इस्तेमाल किए जा सकेंगे। यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर एमएसएम8976 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 510 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।

हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। कूलपैड कूल1 डुअल में 4000 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्ज़िंग को सपोर्ट करती है। इसका डाइमेंशन 152x74.8x8.2 मिलीमीटर है और वज़न 173 ग्राम। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी, वॉयस ओवर एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं। यह हैंडसेट गोल्ड और सिल्वर कलर में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इंफ्रारेड, जायरोस्कोप, एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी और लाइट सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Speedy app performance
  • Good build quality
  • Sharp display
  • Bad
  • No expandable storage
  • Generic design
  • Average camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.