• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • कूलपैड ने लॉन्च किया 3 जीबी रैम और 13 मेगापिक्सल कैमरे वाला बजट स्मार्टफोन

कूलपैड ने लॉन्च किया 3 जीबी रैम और 13 मेगापिक्सल कैमरे वाला बजट स्मार्टफोन

कूलपैड ने लॉन्च किया 3 जीबी रैम और 13 मेगापिक्सल कैमरे वाला बजट स्मार्टफोन
ख़ास बातें
  • कूलपैड कॉन्जर में 5 इंच का एचडी (1280x720 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है
  • फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित कूलपैड यूआई 8.0 पर चलेगा
  • सेल्फी के दीवानों के लिए मौज़ूद है 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कूलपैड ने नया स्मार्टफोन कॉन्जर पेश किया है। कूलपैड कॉन्जर को फिलहाल अमेरिकी मार्केट के लिए लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 180 डॉलर (करीब 12,200 रुपये) है।

कूलपैड कॉन्जर में 5 इंच का एचडी (1280x720 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735सीपी चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। साथ में दिया गया है 3 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 64 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। यह डुअल सिम फोन हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है, यानी माइक्रोएसडी कार्ड के साथ आप सिर्फ एक सिम ही इस्तेमाल कर सकेंगे। कूलपैड का यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित कूलपैड यूआई 8.0 पर चलेगा।

कूलपैड कॉन्जर में  13 मेगापिक्सल ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है। यह सेंसर एफ/2.2 अपर्चर वाला है। सेल्फी के दीवानों के लिए मौज़ूद है 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, इसके साथ भी फ्लैश दिया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर और मेटल बॉडी वाले इस फोन में 2500 एमएएच की है। इसके बारे में 4जी नेटवर्क पर 30 घंटे तक का टॉक टाइम देने का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0 और यूएसबी पोर्ट शामिल हैं।

स्मार्टफोन का डाइमेंशन 5.72 x 2.85 x 0.34 इंच है और वज़न 148 ग्राम। यह आइरन ग्रे कलर में उपलब्ध होगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6735सीपी
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  3. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  4. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  6. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  7. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »