Moto G9 और Moto G8 एक-दूसरे से कितने अलग?

आपकी सहूलियत को देखते हुए हमने कीमत व स्पेसिफिकेशन के आधार पर हाल ही में लॉन्च हुए Moto G9 स्मार्टफोन की तुलना इसके पिछले वर्ज़न Moto G8 से की है, ताकि आप आसानी से समझ पाएं कि दोनों फोन में आखिर क्या अंतर है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 26 अगस्त 2020 12:44 IST
ख़ास बातें
  • Moto G9 और Moto G8 दोनों ही फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस हैं
  • मोटो जी9 का प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है
  • मोटो जी8 का प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है

Moto G9 की सेल भारत में 31 अगस्त से शुरू होगी

Moto G9 स्मार्टफोन को भारत में सोमवार को लॉन्च किया गया है। Motorola का नया स्मार्टफोन Moto G8 का ही अपग्रेड वर्ज़न है, जो कि मार्च में ब्राज़ील में लॉन्च किया गया था। मोटो जी8 की तरह ही मोटो जी9 स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। हालांकि, इसके अलावा नए स्मार्टफोन में इसके पिछले फोन की तुलना में कई अंतर भी मौजूद हैं। मोटो जी9 स्मार्टफोन डिज़ाइन-स्तर के बदलाव शामिल है, जिसमें वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच मौजूद है। वहीं, इसके विपरित मोजी जी8 स्मार्टफोन में होल-पंच डिज़ाइन दिया गया था।

आपकी सहूलियत को देखते हुए हमने कीमत व स्पेसिफिकेशन के आधार पर हाल ही में लॉन्च हुए Moto G9 स्मार्टफोन की तुलना इसके पिछले वर्ज़न Moto G8 से की है, ताकि आप आसानी से समझ पाएं कि दोनों फोन में आखिर क्या अंतर है।
Advertisement
 

Moto G9 vs Moto G8: Price in India

मोटो जी9 हैंडसेट की कीमत भारत में 11,499 रुपये है। यह दाम फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। Moto G9 में आपको फॉरेस्ट ग्रीन और सेफायर ब्लू कलर ऑप्शन प्राप्त होंगे। वहीं, फोन की सेल भारत में 31 अगस्त से शुरू होगी। वहीं, दूसरी ओर Moto G8 को ब्राज़ील में BRL 1,299 (लगभग 17,100 रुपये) की कीमत में पेश किया गया था, इस मॉडल में भी 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन है, कलर ऑप्शन की बात करें तो इसमें पर्ल व्हाइट और नियॉन ब्लू विकल्प मौजूद हैं। हालांकि, यहां यह जान लेना जरूरी है कि मोटो जी8 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च नहीं किया गया है।
 

Moto G9 vs Moto G8: Specifications

Moto G9 और Moto G8 दोनों ही फोन डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट के साथ आते हैं, जो कि एंड्रॉयड 10 पर काम करते हैं। मोटो जी9 में 6.5 इंच का एचडी+ मैक्स विज़न (720x1,600 pixels) टीएफटी डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। जबकि मोटो जी8 स्मार्टफोन में 6.4 इंच का मैक्स विज़न एचडी+ (720x1,560 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो और 269 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी वाली स्क्रीन है। जी9 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी8 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर से लैस है। दोनों ही फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आते हैं, जिसमें माइक्रो एसडी कार्ड का सपोर्ट 512 जीबी तक मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए मोटो जी9 फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/1.7 है। यह क्वाड पिक्सल टेक्नोलॉजी पर आधारित है। कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और मैक्रो लेंस के साथ एक 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं, मोटो जी8 में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, लेकिन इसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद है, जिसका अपर्चर एफ/ 1.7 है। यह 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4K वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। इसके साथ 118 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा भी है। हालांकि, दोनों ही फोन का सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।
Advertisement

मोटो जी9 स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी, एफएम रेडियो, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। मोटो जी8 में भी ज्यादातर फीचर ऐसे ही है, लेकिन इसमें एनएफसी सपोर्ट मौजूद नहीं है और वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन दिया गया है। दोनों ही फोन रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।
Advertisement

Moto G9 की बैटरी 5,000 एमएएच की है। यह 20 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके बारे में सिंगल चार्ज में दो दिन की बैटरी लाइफ देने का दावा है। मोटो जी8 की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह 10 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

मोटो जी9 स्मार्टफोन का डाइमेंशन 165.21x75.73x9.18 मिलीमीटर है और वज़न 200 ग्राम। जबकि मोटो जी8 स्मार्टफोन का डाइमेंशन 161.27×75.8×8.95 मिलीमीटर है और वज़न 188.3 ग्राम है।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent performance
  • Near-stock Android
  • Good battery life
  • Bad
  • Big and bulky
  • Average low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  6. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  7. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  2. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  4. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  5. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  6. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  7. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  8. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.