ColorOS 7 भारत में 26 नवंबर को होगा लॉन्च

ColorOS 7 Launch Date in India: Oppo ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है कि भारत में कलरओएस 7 को आखिर कब लॉन्च किया जाएगा।

ColorOS 7 भारत में 26 नवंबर को होगा लॉन्च

ColorOS 7 Launch Date in India: कलरओएस 7 भारत में 26 नवंबर को होगा लॉन्च

ख़ास बातें
  • 20 नवंबर को बीजिंग में होगा ColorOS 7 का लॉन्च इवेंट
  • ColorOS 7 सिर्फ Oppo नहीं बल्कि Realme फोन को भी मिलेगा
  • कलरओएस 7 लॉन्च डेट की मिली जानकारी
विज्ञापन
ColorOS 7 Launch Date in India: Oppo ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है कि भारत में कलरओएस 7 को आखिर कब लॉन्च किया जाएगा। कलरओएस 6 (ColorOS 6) का अपग्रेड होगा ओप्पो की अगली कस्टम स्किन कलरओएस 7। ColorOS 7 योग्य ओप्पो डिवाइस के अलावा कुछ Realme फोन को भी मिलेगा। Oppo ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि कंपनी 20 नवंबर को चीन में कलरओएस 7 को जारी करेगी।  नए और लेटेस्ट कलरओएस वर्जन के साथ एंड्रॉयड 10 (Android 10) को भी रोल आउट किए जाने की उम्मीद है।

हाल ही में ओप्पो द्वारा भेजे गए मीडिया इनवाइट से कलरओएस 7 लॉन्च डेट (ColorOS 7 Launch Date) का खुलासा हुआ है। पिछले सप्ताह Oppo ने घोषणा की थी कि कंपनी 20 नवंबर को कलरओएस 7 का लॉन्च इवेंट बीजिंग में आयोजित करने वाली है।

भारतीय समयानुसार इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू होगा। ColorOS 7 कुछ नए गेमिंग और मल्टीमीडिया फीचर्स के साथ आ सकता है। नए कलरओएस में सिस्टम-वाइड डार्क मोड दिया जा सकता है। भारत में Realme 20 नवंबर को लॉन्च इवेंट का आयोजन करने वाली है, इवेंट के दौरान Realme X2 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा।

इवेंट के दौरान कंपनी ColorOS 7 को चुनिंदा रियलमी फोन के लिए रोल आउट की घोषणा कर सकती है। रियलमी की तरह ओप्पो भी अपने स्मार्टफोन को कलरओएस 7 अपडेट देने की तैयारी कर रही है। Oppo Reno 10x Zoom स्मार्टफोन को सबसे पहले लेटेस्ट कलरओएस वर्जन के साथ नया एंड्रॉयड वर्जन भी मिलने की संभावना है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »