• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • CMF Phone 1: 50 मेगापिक्सल Sony कैमरा के साथ आएगा CMF का पहला फोन! 8 जुलाई को होगा भारत में लॉन्च

CMF Phone 1: 50-मेगापिक्सल Sony कैमरा के साथ आएगा CMF का पहला फोन! 8 जुलाई को होगा भारत में लॉन्च

CMF Phone 1 में 50-मेगापिक्सल प्राइमरी रियर सेंसर होगा और कैमरा f/1.8 एपर्चर से लैस होगा व 2x इन-सेंसर जूम ऑफर करेगा।

CMF Phone 1: 50-मेगापिक्सल Sony कैमरा के साथ आएगा CMF का पहला फोन! 8 जुलाई को होगा भारत में लॉन्च

Photo Credit: X/cmfbynothing

CMF Phone 1 को भारत में 8 जुलाई को लॉन्च किया जाना है

ख़ास बातें
  • CMF Phone 1 को भारत में 8 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा
  • इसकी सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाला कस्टमाइजेबल बैक पैनल होगा
  • फोन 50MP Sony प्राइमरी रियर कैमरा के साथ आएगा
विज्ञापन
CMF Phone 1 भारत में 8 जुलाई को लॉन्च होने वाला है। स्मार्टफोन Flipkart के जरिए बेचा जाएगा। Nothing के सब-ब्रैंड का यह पहला फोन रिमूवेबल स्क्रू के साथ आएगा, जिसके जरिए बैक पैनल को यूजर अपनी इच्छा अनुसार कस्टमाइज कर सकेंगे। पिछले कुछ समय में इस फोन के कई आधिकारिक टीजर सामने आ चुके हैं, जिनमें CMF Phone 1 की कई खासियतों का खुलासा किया गया है। अब, अपकमिंग फोन के कैमरा सेंसर की जानकारी भी सामने आ चुकी है, जिसके अनुसार, CMF Phone 1 में 50-मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी रियर सेंसर होगा।

यूट्यूब पर सुपरसैफ नाम के एक पॉपुलर टेक यूट्यूबर के एक वीडियो में CMF ने पुष्टि की है कि अपकमिंग CMF Phone 1 में 50-मेगापिक्सल प्राइमरी रियर सेंसर होगा। सटीक सेंसर मॉडल का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन बताया गया है कि कैमरा f/1.8 एपर्चर से लैस होगा और 2x इन-सेंसर जूम ऑफर करेगा। वहीं, इसमें OIS का कोई जिक्र नहीं किया गया है। कंपनी ने यह भी बताया कि फोन 1 अल्ट्रा-वाइड कैमरा वाले नथिंग फोन के विपरीत, एक सेकेंडरी पोर्ट्रेट सेंसर का उपयोग करेगा।

इससे पहले Flipkart और अन्य टीजर्स के जरिए CMF अपकमिंग Phone 1 के कई फीचर्स का खुलासा कर चुकी है। सबसे बड़ी और यूनिक खासियत इसका बैक पैनल होगा, जिसमें रिमूवेबल स्क्रू मिलेगा। इस पेंच को खोलकर कंपनी द्वारा जारी कुछ स्पेशल पैनल को बदला जा सकेगा, जिससे फोन के लुक को बड़े पैमाने पर नया रूप दिया जा सकेगा।

CMF पहले ही कंफर्म कर चुका है कि फोन MediaTek के Dimensity 7300 5G चिपसेट से लैस होगा। इस चिपसेट के आठ-कोर में से चार परफॉर्मेंस कोर को 2.5GHz पर क्लॉक किया गया है। फोन को AnTuTu बेंचमार्क 673,000 पॉइंट्स का स्कोर मिला है। CMF Phone 1 की रैम कैपिसिटी भी रिवील कर दी गई है। फोन में 8GB रैम होगी और 8GB वर्चुअली बढ़ाई जा सकेगी, यानी कुल मिलाकर 16GB तक रैम इस फोन में मिलने वाली है। फोन के 6GB रैम वेरिएंट के साथ आने की भी संभावना है। 

फोन में 120Hz तक एडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 2,000 nits तक की पीक ब्राइटनेस, HDR10+ सपोर्ट से लैस 6.67-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। इसमें 5000mAh बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिल सकता है। इसमें होल-पंच कटआउट डिजाइन दिया जा सकता है, जो कि डिस्प्ले के सेंटर में मौजूद होगा।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे यूट्यूब और X आदि पर कुछ टिप्स्टर्स ने इसकी प्राइसिंग को लेकर भी अनुमान लगाया है, जिसके मुताबिक, फोन की कीमत भारत में 20,000 रुपये के अंदर रह सकती है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  2. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  3. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
  4. चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
  5. Redmi Note 17 Pro का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8340mAh बैटरी, IP66, IP68 रेटिंग
  6. H1N1 स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, अपने पास रखें ये गैजेट्स, बचाव में होगी मदद
  7. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी
  8. Chandra Grahan Today: चंद्र ग्रहण पर लाल, तांबे जैसा चांद डराएगा! भारत में कितने बजे ग्रहण, कहां दिखेगा नजारा, जानें सब
  9. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  10. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »