CMF ने भारत में लॉन्च की Watch Pro 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टवॉच में 1.32 इंच AMOLED डिस्प्ले 466 x 466 पिक्सल के रिजॉल्यूशन, 60 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 जुलाई 2024 17:49 IST
ख़ास बातें
  • यह ब्लूटूथ कॉलिंग और 120 से अधिक स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करती है
  • यह स्मार्टवॉच हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सिजन सैचुरेशन की निगरानी कर सकती है
  • इसकी बिक्री 12 जुलाई से ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए होगी

इसकी बैटरी 11 दिनों तक चल सकती है

स्मार्टफोन मेकर Nothing के सब-ब्रांड CMF ने Watch Pro 2 को देश में लॉन्च किया गया है। इसके साथ CMF Phone 1 और Buds Pro 2 को भी लाया गया है। यह स्मार्टवॉच इंटरचेंजेबल बेजेल्स और स्ट्रैप्स के साथ है। इसमें 1.32 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसकी बैटरी 11 दिनों तक चल सकती है। यह ब्लूटूथ कॉलिंग और 120 से अधिक स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करती है। 

इस स्मार्टवॉच का प्राइस Ash Grey और Dark Grey कलर्स के लिए 4,999 रुपये और Blue और Orange वीगन लेदर फिनिश के लिए 5,499 रुपये का है। इसके साथ 749 रुपये की कॉस्ट पर बेजेल्स और स्ट्रैप्स का सेट मिल सकता है। इसकी बिक्री 12 जुलाई से ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए होगी। CMF ने बताया है कि फ्लिपकार्ट से CMF Phone 1 को Watch Pro 2 के साथ खरीदने पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। 
Advertisement

CMF Watch Pro 2 के स्पेसिफिकेशंस 

इसमें 1.32 इंच AMOLED डिस्प्ले 466 x 466 पिक्सल के रिजॉल्यूशन, 60 Hz के रिफ्रेश रेट, 620 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 353 ppi की पिक्सल डेंसिटी के साथ है। यह स्मार्टवॉच हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सिजन सैचुरेशन की मॉनिटरिंग में सहायता करती है। इसमें 100 से अधिक वॉच फेसेज और 120 से अधिक प्रीसेट स्पोर्ट्स मोड हैं। CMF Watch Pro 2 से डेटा CMF Watch ऐप से सिंक्रोनाइज्ड है। इसके साथ इंटरचेंजेबल बेजेल्स और स्ट्रैप्स भी हैं जिससे यूजर्स इसे कस्टमाइज कर सकते हैं। इसमें कनेक्टिविटी के लिए GPS, Bluetooth, Galileo और QZSS के विकल्प हैं। इसके ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर के जरिए यूजर्स कॉल्स भी कर सकते हैं। 
Advertisement

इस स्मार्टवॉच की 305 mAh की बैटरी सामान्य इस्तेमाल पर 11 दिनों तक चल सकती है। यह डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग के साथ है। इसके ग्रे वेरिएंट्स का साइज 25.5 x 4.5 x 1.36 cm और वजन 48 ग्राम से कुछ अधिक है। इस वर्ष मार्च में CMF ने Neckband Pro और CMF Buds को पेश किया था। Neckband Pro में 50 dB हाइब्रिड एक्टिव नॉयस कैंसलेशन (ANC) है, जबकि CMF Buds में 42 dB ANC सपोर्ट मिलता है। CMF Neckband Pro का प्राइस 1,999 रुपये और CMF Buds का 2,499 रुपये का है। ये दोनों प्रोडक्ट्स Orange, Light Grey और  Dark Grey कलर्स में उपलब्ध हैं। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Material

Silicone

Dial Shape

Round

Display Type

AMOLED

Ideal For

Unisex
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  4. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  5. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.