भारत के स्मार्टफोन मार्केट में टॉप पर Vivo, प्रीमियम सेगमेंट में Apple का पहला स्थान

Vivo ने दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung को पीछे छोड़ा है। सैमसंग गिरकर तीसरे स्थान पर आ गई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 मई 2024 14:54 IST
ख़ास बातें
  • इस मार्केट में सैमसंग गिरकर तीसरे स्थान पर आ गई है
  • Xiaomi का इस मार्केट में दूसरा स्थान है
  • Apple ने वैल्यू के लिहाज से पहली तिमाही में रिकॉर्ड बनाया है

चीन की एक अन्य स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi का इस मार्केट में दूसरा स्थान है

इस वर्ष की पहली तिमाही में देश के स्मार्टफोन मार्केट में चाइनीज कंपनी Vivo पहले स्थान पर रही है। Vivo ने दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर  Samsung को पीछे छोड़ा है। सैमसंग गिरकर तीसरे स्थान पर आ गई है। चीन की एक अन्य स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi का इस मार्केट में दूसरा स्थान है। 

हालांकि, सैमसंग ने वॉल्यूम शेयर के लिहाज से अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। कंपनी के स्मार्टफोन्स के प्राइसेज अधिक होने के कारण इसके पास वैल्यू के लिहाज से लगभग 25 प्रतिशत मार्केट शेयर है। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग के स्मार्टफोन्स का एवरेज सेलिंग प्राइस 425 डॉलर है।  Vivo के पास वॉल्यूम के लिहाज से लगभग 19 प्रतिशत मार्केट शेयर है। पिछले वर्ष की समान अवधि में कंपनी का मार्केट शेयर 17.5 प्रतिशत का था। Xiaomi का मार्केट शेयर लगभग 18.8 प्रतिशत का है। इस मार्केट में सैमसंग का मार्केट शेयर पिछले वर्ष लगभग 20.3 प्रतिशत से घटकर 17.5 प्रतिशत रह गया है। 

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने वैल्यू के लिहाज से पहली तिमाही में रिकॉर्ड बनाया है। स्मार्टफोन मार्केट के प्रीमियम सेगमेंट में कंपनी वैल्यू और वॉल्यूम के लिहाज से पहले स्थान पर है। पिछले वर्ष लॉन्च हुई एपल की iPhone 15 सीरीज से कंपनी को सेल्स बढ़ाने में आसानी हुई है। एपल का iPhone 15 Pro Max इस वर्ष की पहली तिमाही में सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन रहा है। इसने एपल के अन्य आईफोन्स और सैमसंग के स्मार्टफोन्स को बिक्री में पीछे छोड़ा दिया है। 

दूसरा सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन iPhone 15 है। इसके बाद iPhone 15 Pro और iPhone 14 हैं। सैमसंग का Galaxy S24 Ultra, Galaxy A15 5G और A54 क्रमशः पांचवें, छठे और सातवें पायदान पर हैं। आमतौर पर, कम सेल्स वाली तिमाही में आईफोन के बेस वेरिएंट की बिक्री प्रो वेरिएंट्स से अधिक होती है। हालांकि, पिछली तिमाही में iPhone 15 Pro Max की बिक्री सबसे अधिक होने से कस्टमर्स के प्रीमियम स्मार्टफोन्स को अधिक पसंद करने का संकेत मिल रहा है। एपल के स्मार्टफोन से कुल रेवेन्यू में आईफोन के प्रो मॉडल्स की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत से अधिक होने का अनुमान है। इस वर्ष की शुरुआत में एपल ने दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी की अपनी पोजिशन गंवा दी थी। बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में से शामिल Microsoft का मार्केट कैपिटलाइजेशन इससे अधिक हो गया था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  6. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  8. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  9. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  10. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.