• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • ड्यूल कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आएगा Vivo Y02 स्मार्टफोन, कीमत 8.5 हजार से कम और ये हैं फीचर्स

ड्यूल कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आएगा Vivo Y02 स्मार्टफोन, कीमत 8.5 हजार से कम और ये हैं फीचर्स

गुगलानी ने पहले दावा किया था कि Vivo Y02 की कीमत 8,499 रुपये होगी। इसका पुराना वर्जन भी इसी कीमत पर लॉन्च हुआ था। फोन की लॉन्च तारीख का फिलहाल पता नहीं है।

ड्यूल कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आएगा Vivo Y02 स्मार्टफोन, कीमत 8.5 हजार से कम और ये हैं फीचर्स

Photo Credit: Pricebaba

ख़ास बातें
  • VivoY02 में Helio P22 चिपसेट दिया जा सकता है।
  • वीवो वाई02 में 6.51 इंच की एलसीडी मिल सकती है।
  • Vivo Y02 की कीमत 8,499 रुपये होगी।
विज्ञापन
Vivo कथित तौर पर एक नया बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन पेश करने के लिए कोशिश कर रहा है, जिसे वीवो Y02 कहा जाता है। हाल ही में आई लीक से पता चला है कि फोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत की जानकारी मिली है। अब एक नई रिपोर्ट से पता चला है कि जिससे स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस का पता चलता है। इसकी प्रमोशनल फोटो भी शेयर करती है। Vivo Y02 कथित तौर पर भारत और अन्य ग्लोबल मार्केट में आएंगे।

प्राइसबाबा ने टिपस्टर पारस गुगलानी के साथ मिलकर आगामी Vivo Y02 के कुछ स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन का पता चला है। पब्लिकेशन ने एक प्रोमो इमेज शेयर की है, जिससे फोन की वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले और मोटे बेजेल्स नजर आ रहे हैं। इसमें एक रेकटेंगुलर कैमरा मॉड्यूल भी है, जिसके अंदर एक और सर्कुल मॉड्यूल है। फोन में एक सिंगल कैमरा और एक एलईडी फ्लैश का फीचर मिल सकता है।

स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो रिपोर्ट से साफ होता है कि वीवो वाई02 में 6.51 इंच की एलसीडी मिल सकती है जो कि HD+ रेजॉल्यूशन प्रदान कर सकती है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। 

प्रोसेसर की बात करें तो VivoY02 में Helio P22 चिपसेट दिया जा सकता है। स्टोरेज की बात करें तो यह 2GB RAM और 32GB स्टोरेज के साथ सिंगल स्टोरेज कॉन्फिगरेश में आएगा। यह 5,000mAh की बैटरी से लैस होगा जो कि सिर्फ 10W चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। सॉफ्टवेयर की बात की जाए तो यह फोन एंड्रॉइड 12 (गो वर्जन) पर काम करेगा।

गुगलानी ने पहले दावा किया था कि Vivo Y02 की कीमत 8,499 रुपये होगी। इसका पुराना वर्जन भी इसी कीमत पर लॉन्च हुआ था। फोन की लॉन्च तारीख का फिलहाल पता नहीं है। अफवाहों से पता चलता है कि फोन इस महीने के आखिर तक लॉन्च हो सकता है। आने वाले समय में इस फोन से संबंधित ज्यादा जानकारी आपको यहां पर चलेगी, इसके लिए आपको आगे जुड़े रहना है। हाल ही में वीवो ने चीन में अपना Vivo Y76s (t1 Version)  स्मार्टफोन लॉन्च किया था।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo Y02, Vivo Y02 Price, Vivo Y02 Specifications, Vivo
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »