Centric S1 में है पॉप-अप सेल्फी कैमरा, 4 और Centric स्मार्टफोन लॉन्च

Centric S1 स्मार्टफोन को बार्सिलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में लॉन्च कर दिया गया। यह कंपनी का पहला पॉप-अप सेल्फी कैमरा फोन है।

Centric S1 में है पॉप-अप सेल्फी कैमरा, 4 और Centric स्मार्टफोन लॉन्च
ख़ास बातें
  • पांचों सेंट्रिक फोन की बिक्री भारत में जून में शुरू होगी
  • Centric S1 के 4 जीबी / 64 जीबी वेरिएंट का दाम करीब 22,000 रुपये है
  • सभी सेंट्रिक फोन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं
विज्ञापन
Centric S1 स्मार्टफोन को बार्सिलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में लॉन्च कर दिया गया। यह कंपनी का पहला पॉप-अप सेल्फी कैमरा फोन है। नया फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर के साथ आता है। Centric S1 में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। यह पंप एक्सप्रेस 3.0 तकनीक से लैस है। इसके बारे में 20 मिनट में 50 फीसदी चार्ज देने का दावा है। फोन में एमोलेड डिस्प्ले पैनल है। फोन में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी है। सेंट्रिक एस1 फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने Centric L4, Centric A2, Centric G5 और Centric G3 फोन मॉडल से भी पर्दा उठाया।
 

Centric S1 कीमत

सेंट्रिक एस1 के 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 310 डॉलर (करीब 22,000 रुपये) है। इस फोन के 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के दाम का ऐलान नहीं किया गया है। सेंट्रिक एल4 का दाम 90 डॉलर (करीब 6,400 रुपये), सेंट्रिक ए2 का दाम 140 डॉलर (करीब 9,900 रुपये), सेंट्रिक जी5 की कीमत 160 डॉलर (करीब 11,400 रुपये) और सेंट्रिक जी3 का दाम 250 डॉलर (करीब 17,700 रुपये) है।

पांचों सेंट्रिक फोन की बिक्री भारत में जून में शुरू होगी। इन हैंडसेट की भारतीय कीमत का ऐलान अभी नहीं हुआ है।
 

Centric S1 स्पेसिफिकेशन और फीचर

सेंट्रिक एस1 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलेगा। इसमें 6.39 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है। यह 92 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी और 6 जीबी रैम दिए गए हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Centric S1 में दो रियर कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। फोन में 8 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा है। गौर करने वाली बात है कि Vivo V15 Pro और Vivo Nex के बाद सेंट्रिक ब्रांड का यह फोन पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आने वाला तीसरा हैंडसेट है।

Centric S1 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज है। फोन की बैटरी 3,080 एमएएच की है। यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह पंप एक्सप्रेस 3.0 और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

Centric L4, Centric A2, Centric G5 और Centric G3 स्पेसिफिकेशन

सेंट्रिक एस1 फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ सेंट्रिक इंडिया ने चार नए फोन लॉन्च किए हैं। एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित Centric L4 में 5.45 इंच का एचडी डिस्प्ले, 13 मेगापिक्सल ऑटोफोकस रियर कैमरा, डुअल एलईडी फ्लैश, 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा, क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6739 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज और 2,950 एमएएच बैटरी है।

सेंट्रिक ए2 एंड्रॉयड पाई से लैस है। इसमें 5.86 इंच का एचडी डिस्प्ले, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो, डिस्प्ले नॉच डिज़ाइन और डुअल रियर कैमरा सेटअप (13 मेगापिक्सल + 5 मेगापिक्सल) है। सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है। बैटरी 3,400 एमएएच की है।

वहीं, Centric G5 में 6.21 इंच का एचडी डिस्प्ले है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन है जो वाटरड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले नॉच से लैस है। पिछले हिस्से पर दो रियर कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का। फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसमें मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और 4050 एमएएच की बैटरी है। यह फोन फेसियल अनलॉक के लिए फेस आईडी फीचर के साथ आता है।

Centric G3 भी एंड्रॉयड पाई पर चलता है। यह 6.23 इंच के फुल-एचडी+ डिस्प्ले, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और डिस्प्ले नॉच डिज़ाइन के साथ आता है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। इस फोन में भी डुअल कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फोन की बैटरी 3,080 एमएएच की है।

सभी सेंट्रिक फोन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं। जैसा कि हमने आपको बताया, सेंट्रिक जी5 में फेस आईडी फीचर भी है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.39 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी70
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.45 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6739
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2950 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.86 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी22
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.21 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी22
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4050 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.23 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी60
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor की Windsor EV हुई महंगी, जानें प्राइस में हुई कितनी बढ़ोतरी
  2. 80W पावर आउटपुट वाला Boat Stone 900 ब्लूटूथ स्पीकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  3. जब पृथ्वी पर लगातार 20 लाख साल बरसे थे बादल! क्या है कार्नियन इवेंट? जानें
  4. ₹5000 सस्ता मिल रहा OnePlus 13s, Amazon Prime Day Sale में ऐसे हो रही बचत
  5. ₹60 हजार के बजट वाले लैपटॉप हुए Amazon Prime Day Sale में सस्ते, ये है खरीदने का मौका
  6. Moto G77 Power भारत में हुआ लिस्ट, 7000mAh बैटरी, 50MP 2 कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  7. ₹15000 से भी कम कीमत में मिल रहे 43 इंच स्मार्ट टीवी, Amazon Prime Day Sale में देखें बेस्ट TV
  8. Vivo Y500 हुआ लॉन्च, 8100mAh बैटरी के साथ है 50MP डुअल कैमरा, जानें कीमत
  9. सिंगल चार्ज में 30 दिन की बैटरी वाला फिटनेस बैंड Rogbid Loop Air लॉन्च, जानें कीमत
  10. ₹50000 में आने वाले फोन Amazon Prime Day Sale में हुए गजब सस्ते, देखें बेस्ट डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »