Rs 35,513 में iPhone 13 को खरीदने का मौका, ऐसे इस्‍तेमाल करें ऑफर

यह डेवलपमेंट एमेजॉन के उस ऐलान के बाद हुआ है, जिसमें कंपनी ने एमेजॉन समर सेल 2022 में ऐपल के इस आईफोन मॉडल को 66,900 रुपये में बेचने की घोषणा की है।

Rs 35,513 में iPhone 13 को खरीदने का मौका, ऐसे इस्‍तेमाल करें ऑफर

इस स्मार्टफोन में सिरेमिक शील्ड प्रोटेक्‍शन के साथ 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • इसके लिस्‍टेड प्राइस 79,990 रुपये हैं
  • लेकिन फोन को 35,513 रुपये में खरीदा जा सकता है
  • इसमें मेपल का 10,387 रुपये का एक्‍सक्‍लूसिव डिस्‍काउंट भी है
विज्ञापन
iPhone 13 के 128GB स्टोरेज वैरिएंट को कम से कम 35,513 रुपये में खरीदा जा सकता है। ऐपल स्‍टोर पर ढेर सारे ऑफर्स अप्‍लाई करने के बाद यह स्‍मार्टफोन डिस्‍काउंटेड प्राइस पर उपलब्‍ध है। यह रिसेलर सभी iPhone 13 मॉडलों पर छूट ऑफर कर रहा है। वर्तमान में फोन को 79,990 रुपये दाम में खरीदने के लिए लिस्‍ट किया गया है। यह डेवलपमेंट एमेजॉन के उस ऐलान के बाद हुआ है, जिसमें कंपनी ने एमेजॉन समर सेल 2022 में ऐपल के इस आईफोन मॉडल को 66,900 रुपये में बेचने की घोषणा की है। 

Maplestore वेबसाइट पर एक बैनर के अनुसार, Apple का iPhone 13 128GB वैरिएंट भारी छूट के साथ 44,477 रुपये में उपलब्ध है। इसके लिस्‍टेड प्राइस 79,990 रुपये हैं और फोन को 35,513 रुपये में खरीदा जा सकता है।

डिस्‍काउंटेड प्राइस में मेपल का 10,387 रुपये का एक्‍सक्‍लूसिव डिस्‍काउंट, एचडीएफसी बैंक कार्ड पर 5,000 रुपये कैशबैक, 5,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 24,000 रुपये का बायबैक मूल्‍य शामिल है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज बोनस सिर्फ स्टोर में उपलब्ध है और बेहतर कंडीशन वाले iPhone 11 मॉडल पर लागू होता है।

स्टोर की तरफ से बताया गया है कि iPhone 13 के सभी मॉडलों पर छूट और कैशबैक ऑफर किया जा रहा है। फोन खरीदने वाले लोग रिसेलर वेबसाइट पर बायबैक ऑफर के लिए रजिस्‍ट्रेशन कर सकते हैं।

हाल ही में एमेजॉन समर सेल 2022 का ऐलान हुआ है, जो 4 मई से शुरू होने वाली है। इस दौरान iPhone 13 को 66,900 रुपये की रियायती कीमत में पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में सिरेमिक शील्ड प्रोटेक्‍शन के साथ 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले है। फोन में ऐपल का A15 बायोनिक चिप दिया गया है। फोन में 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है।

ऐपल आईफोन 13 सीरीज के सभी मॉडलों की बात करें, तो Apple ने इनकी लॉन्चिंग के वक्‍त वादा किया था कि iPhone 13 mini और iPhone 13 Pro पर पिछले मॉडल की तुलना में 1.5 घंटे अधिक बैटरी बैकअप मिलेगा, जबकि iPhone 13 और iPhone 13 Pro Max में 2.5 घंटे का अधिक बैकअप प्राप्त होगा। आईफोन 13 और आईफोन 13 मिनी 256GB से अधिक स्टोरेज के साथ उपलब्ध होने वाले पहले नॉन-प्रो आईफोन हैं, जबकि iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max 1TB तक के स्टोरेज के साथ आने वाले पहले आईफोन हैं।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great performance
  • Versatile cameras
  • Sharp, bright display
  • Good battery life
  • कमियां
  • Standard display refresh rate, intrusive notch
  • Expensive
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए15 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
स्टोरेज128 जीबी
ओएसआईओएस 15
रिज़ॉल्यूशन1170x2532 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  2. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  3. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  4. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  5. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  6. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  7. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  8. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  9. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  10. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »