• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • पुराने इलेक्ट्रॉनिक के बदले ऐप्पल डीलर दे रहे हैं 1,000 रुपये का डिस्काउंट

पुराने इलेक्ट्रॉनिक के बदले ऐप्पल डीलर दे रहे हैं 1,000 रुपये का डिस्काउंट

पुराने इलेक्ट्रॉनिक के बदले ऐप्पल डीलर दे रहे हैं 1,000 रुपये का डिस्काउंट
विज्ञापन
ऐप्पल प्रीमियम रीसलेर ग्राहकों को अपने पुराने बेकार इलेक्ट्रॉनिक सामानों के बदले ऐप्पल एक्सेसरी पर छूट दे रहे हैं।  इस ऑफर का लाभ ऐप्पल प्रीमियम रीसलेर (एपीआर) से एक्सेसरी खरदीने पर उठाया जा सकता है। ऐप्पल की पुराने इलेक्ट्रॉनिक को रीसाइकल करने का ऑफर 'अर्थ डे' के तहत चलाई जा रही मुहिम का एक हिस्सा है। भारत व दुनिया भर में इस शुक्रवार 'अर्थ डे' मनाया जाएगा।

ऐप्पल द्वारा पेश किये गए इस ऑफर का फायदा बेंगलूरु, दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में इस हफ्ते ऐप्पल प्रीमियर स्टोर से लिया जा सकता है। इस रीसाइकल प्रोग्राम के तहत, यूजर ऐप्पल एक्सेसरी खरीदने पर 1,000 रुपये की छूट या फिर 50 प्रतिशत डिस्काउंट (जो भी कम होगा) पा सकते हैं। इस ऑफर का मतलब है कि ग्राहक अपने पुराने खराब इलेक्ट्रॉनिक को रिसाइकल करने के लिए ला सकते हैं जिससे उन्हें थर्ड-पार्टी आईफोन, आईपैड और मैक एक्सेसरी के साथ-साथ ऐप्पल द्वारा बनाई गई एक्सेसरी पर दिया जा रहा डिस्काउंट मिल सकेगा।
 

रीसाइकल प्रोग्राम के अलावा, ऐप्पल ने पिछले हफ्ते डब्ल्यूडब्ल्यूएफ (वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड) के साथ इन-ऐप खरीददारी के जरिए वन्यजीव संरक्षण के लिए पैसा इकट्ठा करने के लिए जागरूकता फैलाने के इरादे से साझेदारी भी की है। क्यूपर्टिनो की दिग्गज कंपनी ऐप्पल ने 15 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 27 ऐप से होने वाली खरीददारी का पूरा पैसा दान कर देगी। इन ऐप में एंग्री बर्ड्स2, कैंडी क्रश सोडा सागा, ड्रैगन सिटी, कट द रोप: मैजिक, स्टार वार्स: गैलेक्सी ऑफ हीरोज, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ टूगेदर जैसे दूसरे शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, ऐप्पल ने नए अंदाज़ में एक एन्वायरोमेंट पेज (पर्यावरण पेज) भी लॉन्च किया है जिस पर रिन्यूबेल एनर्जी इनवेस्टमेंट, रीयूज एंड रीसाइकलिंग जैसे विभिन्न अभियानों के बारे में जानकारी दी गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, Earth Day, iPads, iPhones, Liam, Mac, Mobiles, WWF
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »