ब्लैकबेरी अब नहीं बनाएगी स्मार्टफोन, हुआ एक युग का अंत

ब्लैकबेरी अब नहीं बनाएगी स्मार्टफोन, हुआ एक युग का अंत
विज्ञापन
स्मार्टफोन की दुनिया में एक युग का अंत हो गया है। एक समय तक फ्लैगशिप और बेहद ही सुरक्षित हैंडसेट बनाने के लिए सम्मानित कंपनी ब्लैकबेरी ने स्मार्टफोन बिजनेस बंद करने का फैसला किया है। लगातार हो रहे आर्थिक घाटे के बीच कंपनी ने यह फैसला किया है। ध्यान रहे कि इस साल की दूसरी तिमाही में भी ब्लैकबेरी लिमिटेड ने घाटे का बिजनेस किया है। इसके बाद कंपनी के द्वारा स्मार्टफोन बिजनेस बंद करने की जानकारी दी गई।

कंपनी अब सिर्फ सॉफ्टवेयर बिजनेस पर ध्यान लगाएगी। ब्लैकबेरी अपने स्मार्टफोन डिजाइन और प्रोडक्शन के काम को पूरी तरह से आउटसोर्स कर देगी। कंपनी पिछले कुछ सालों से घाटे में चल रहे मोबाइल बिजनेस को फायदा में लाने की कोशिश करती रही, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। ब्लैकबेरी मोबिलिटी सॉल्यूशन का ध्यान अब सिर्फ एप्लिकेशन बनाने और गूगल के एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के ज्यादा सुरक्षित वर्ज़न डेवलप करने पर केंद्रित रहेगा।

कंपनी ने हाल ही में इंडोनेशिया की एक कंपनी के साथ साझेदारी की थी। वह आगे भी इसी रणनीति को अपनाते हुए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट का काम करेगी। कंपनी की योजना सारे आंतरिक हार्डवेयर डेवलपमेंट को बंद करने की है। इन कामों को वह अपनी साझेदार कंपनियों को दे देगी।

याद रहे कि कंपनी ने इस साल जुलाई महीने में ही अपना आखिरी फोन ब्लैकबेरी डीटीईके50 पेश किया था। इसके बारे में दुनिया का सबसे सुरक्षित एंड्रॉयड स्मार्टफोन होने का दावा किया गया था। इस स्मार्टफोन में यूज़र की बिजनेस और निजी जानकरियां समेत सारा डेटा इनक्रिप्ट होते हैं। हालांकि, इसे मार्केट में ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BlackBerry, Sales, Smartphone, Mobiles, Apps, Android
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Grand Theft Auto 6 को लॉन्च से पहले मिला 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू
  2. 13,500mAh बैटरी और 7 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा Honor का नया स्मार्टफोन! लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स
  3. Apple का नया AI ऐप बताएगा आपकी सेहत का हाल! मेडिकल रिसर्च से जुटाएगा जानकारी
  4. Jio यूजर्स के लिए अलर्ट! मोबाइल रीचार्ज खत्म हुआ तो बंद हो जाएगी सर्विस?
  5. Nvidia के CEO की पोस्ट पर वापसी की कोशिश में जुटे Jensen Huang
  6. Vivo Pad FE के जल्द लॉन्च की तैयारी, NCC पर हुई लिस्टिंग
  7. iPhone 18 कब होगा पेश, कैसे होंगे फीचर्स और डिजाइन, कितनी होगी कीमत जानें सबकुछ
  8. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 50MP कैमरा के साथ डिजाइन आया सामने
  9. Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: डेली 2GB इंटरनेट वाला कौन सा प्लान है ज्यादा फायदेमंद
  10. Airtel यूजर्स को ₹30,000 से ज्यादा के फायदे, फ्री मूवी टिकट और iPhones पर भारी बचत भी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »