ब्लैकबेरी डीटीईके50 एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

ब्लैकबेरी डीटीईके50 एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • डीटीईके50 ब्लैकबेरी का दूसरा एंड्रॉयड स्मार्टफोन है
  • स्मार्टफोन अभी 8 देशों में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है
  • स्मार्टफोन की शिपिंग 8 अगस्त से शुरू होगी
विज्ञापन
ब्लैकबेरी ने मंगलवार को अपना दूसरा एंड्रॉयड स्मार्टफोन पेश कर दिया। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे सुरक्षित स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन में यूज़र की बिजनेस और निजी जानकरियां सनेत सारा डाटा इनक्रिप्ट है। इस स्मार्टफोन में बैकअप वाइप और रीस्टोर सपोर्ट के साथ एक मालवेयर प्रोटेक्शन भी दिया गया है।

कंनी के मुख्य कार्यकारी जॉन चेन ने कहा कि हमें उम्मीद है कि डीटीईके50 स्मार्टफोन को ब्लैकबेरी प्रिव से ज्यादा कामयाबी मिलेगी। ब्लैकबेरी प्रिव कंपनी का पहला एंड्रॉयड ऑपरेटिंग स्मार्टफोन था जिसे ऊंची कीमत के चलते बहुत ज्यादा सफलता नहीं मिली।

ब्लैकबेरी डीटीईके50 स्मार्टफोन ब्लैक कलर वेरिएंट में 299 डॉलर (करीब 20,000 रुपये) में मिलेगा। यह स्मार्टफोन अमेरिका, कनाडा, यूके, फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, इटली और नीदरलैंड में ShopBlackBerry.com पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। सीमित समय तक इस ऑफर में ब्लैकबेरी डीटीईके50 स्मार्टफोन को प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को 8 अगस्त कर 59.99 डॉलर की कीमत वाला एक ब्लैकबेरी मोबाइल पावर पैक मु्फ्त मिलेगा।

ब्लैकबेरी ऐप का डीटीईके यूज़र को उस समय ऑटोमैटिकली अपने ओएस और ऐप्स को मॉनीटर करने की इज़ाजत देता है जब उनकी प्राइवेसी को लेकर खतरा हो और उसे सुधारने के लिए कार्रवाई की जरूरत हो।

बात करें स्पेसिफिकेशन की तो, इस स्मार्टफोन में अल्काटेल आइडल 4 जैसे सारे स्पेसिफिकेशन हैं। अल्काटेल आइडल 4 को इसी साल लॉन्च किया गया था।

ब्लैकबेरी डीटीईके50 में 5.2 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस एलटीपीएस डिस्प्ले है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617 सीपीयू, 2 जीबी / 3 जीबी रैम और एड्रेनो 405 जीपीयू का इस्तेमाल किया गया है।

ब्लैकबेरी डीटीईके50 में इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (512 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इसमें डुअल टोन एलईडी फ्लैश, पीडीएफ और अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। इसमें 2610 एमएएच की बैटरी है। इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 147×72.5×7.4 मिलीमीटर और वज़न 135 ग्राम है।  

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई के अलावा वाई-फाई 802.11 एसी/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस और एनएफसी जैसे फीचर हैं। फास्ट चार्जिंग टेक्नेलॉजी के साथ बैटरी 2610 एमएएच की है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, BlackBerry, BlackBerry Mobiles, BlackBerry Priv, Mobiles
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  5. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  6. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  10. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »