ब्लैकबेरी कीवन क्वार्टी एंड्रॉयड स्मार्टफोन की बिक्री 31 मई से होगी शुरू

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2017 09:32 IST
ख़ास बातें
  • कीवन स्मार्टफोन की बिक्री अमेरिका और कनाडा में 31 मई से शुरू होगी
  • ब्लैकबेरी कीवन के प्री-ऑर्डर 18 मई से शुरू होंगे
  • नया ब्लैकबेरी कीवन एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलता है
ब्लैकबेरी कीवन स्मार्टफोन को इसी साल फरवरी में मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में लॉन्च किया गया था। और अब अमेरिका व कनाडा में इस स्मार्टफोन के रिलीज़ की तारीख का पता चल गया है। टीसीएल और ब्लैकबेरी ने गुरुवार को ऐलान किया कि कीवन स्मार्टफोन की बिक्री अमेरिका और कनाडा में 31 मई से शुरू होगी, जबकि ब्लैकबेरी कीवन के प्री-ऑर्डर 18 मई से शुरू होंगे। अनलॉक ब्लैकबेरी कीवन की कीमत अमेरिका में 549 यूरो (करीब 35,000 रुपये) जबकि कैरियर पर मिलने वाला लॉक वेरिएंट की कीमत कनाडा में 199 कनाडाई डॉलर (करीब 10,000 रुपये) होगी।  

ब्लैकबेरी के स्मार्टफोन बनाने वाली टीसीएल कम्युनिकेशन ने अपने बयान में कहा कि, ब्लैकबेरी कीवन आधिकारिक तौरर पर अमेरिका और कनाडा में 31 मई से खरीदारी के लिए उपलब्ध होगा। हालांकिं, इस रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि अमेरिका में अलग-अलग टेलीकॉम कैरियर से इस फोन पर कई ऑफर मिलिेंगे।  

कनाडा की इस कंपनी ने सितंबर में स्मार्टफोन डिज़ाइन और प्रोडक्शन को पूरी तरह रोककर इसे आउटसोर्स करने का फैसला किया था। कंपनी ने अपने ब्रांड का लाइसेंस टीसीएल जैसी साझेदार कंपनी को दे दिया। ब्लैकबेरी 'मर्करी' स्मार्टफोन लॉन्च होने की ख़बरों का खंडन करते हुए कंपनी ने इस साल एमडब्ल्यूसी में ब्लैकबेरी कीवन लॉन्च कर दियआ।
 

ब्लैकबेरी कीवन सॉफ्टवेयर फ़ीचर


Advertisement
नया ब्लैकबेरी कीवन एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलता है। जिसमें कंपनी  के कई सिक्योरिटी फ़ीचर जैसे ब्लैकबेरी हब और डीटेक सिक्योरिटी मॉनिटरिंग ऐप को ऑप्टिमाइज़ किया गया है।
 

ब्लैकबेरी कीवन हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन


ब्लैकबेरी कीवन के मुख्य स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इस स्मार्टफोन में 4.5 इंच फुल एचडी (1620x1080 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। जिसकी स्क्रीन डेनसिटी 433 पीपीआई है। कंपनी फोन के 'इंपेक्ट-रेसिस्टेंस नेचर' को फोन का अहम स्पेसिफिकेशन बता रही है। यह फोन एल्युमिनियम फ्रेम के साथ टिकाऊ लगता है। नए ब्लैकबेरी कीवन नें 2 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 3 जीबी रैम और एड्रेनो 506 जीपीयू इंटीग्रेटेड है।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो, ब्लैकबेरी कीवन में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो सोनी आईएमएक्स378 सेंसर के साथ आता है। गूगल पिक्सल स्मार्टफोन में भी इसी सेंसर का इस्तेमाल किया गया है जो कि 1.55- माइक्रोन पिक्सल से लैस है। ब्लैकबेरी के नए फोन में फ्लैश और वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

ब्लैकबेरी कीवन में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ा सकते हैं। नया कीवन 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। फोन में 3505 एमएएच की बैटरी दी गई है जिसके एक पूरे दिन तक चलने का दावा किया गया है। इसके अलावा फोन में फास्ट चार्जिंग के लिए क्विकचार्ज 3.0 टेक्नोलॉजी है जिससे फोन ''करीब 35 मिनट'' में ही 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है।
Advertisement

ब्लैकबेरी का कहना है कि कीवन में एक स्मार्ट कीबोर्ड दिया गया है, जिसके स्पेसबार में एक फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके साथ ही पूरे कीबोर्ड पर स्क्रॉल करने के लिए कैपेसिटिव टच बटन दिए गए हैं। ब्लैकबेरी कीवन कीबोर्ड का इस्तेमाल कर आप अनुमानों को सरसरी नज़र से देख सकते हैं। इसके अलावा, बटन को दबाए या देर तक दबाए रखने के लिए बटन को शॉर्टकट (जैसे बी को ब्राउज़र के लिए) के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  2. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  3. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  6. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  7. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  8. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.