BlackBerry Key2 Red Edition में है 128 जीबी स्टोरेज

BlackBerry Key2 एक नए अवतार में आ रहा है। इस फोन का रेड एडिशन लाया गया है। गौर करने वाली बात है कि नए वेरिएंट में बदलाव सिर्फ रंग तक सीमित नहीं है।

BlackBerry Key2 Red Edition में है 128 जीबी स्टोरेज
ख़ास बातें
  • फ्रंट और किनारों पर लाल रंग का इस्तेमाल
  • BlackBerry Key2 Red Edition के रिलीज की तारीख का ऐलान अभी नहीं
  • ब्लैकबेरी की2 के शुरुआती वेरिएंट से दोगुनी स्टोरेज है नए वेरिएंट में
विज्ञापन
BlackBerry Key2 एक नए अवतार में आ रहा है। इस फोन का रेड एडिशन लाया गया है। गौर करने वाली बात है कि नए वेरिएंट में बदलाव सिर्फ रंग तक सीमित नहीं है। BlackBerry Key2 Red Edition की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। यह ब्लैकबेरी की2 के शुरुआती वेरिएंट से दोगुनी स्टोरेज है। इसके अलावा रेड एडिशन का यूज़र इंटरफेस भी थोड़ा बदला है। अगर आप अभी तक BlackBerry Key2 खरीदने को लेकर असमंजस की स्थिति में थे, तो संभव है कि इस बदलाव के बाद आपके लिए स्थिति बदले।

BlackBerry Key2 के नए रेड एडिशन के फ्रंट और किनारों पर लाल रंग का इस्तेमाल हुआ है।  

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, BlackBerry Key2 Red Edition की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। याद रहे कि पुराने वाला वेरिएंट 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसके अलावा कंपनी ने Hub+ सॉफ्टवेयर में कुछ बदलाव किए हैं। नए यूएक्स अपडेट के ज़रिए ब्लैकबेरी हब और ब्लैकबेरी कैलेंडर को ज्यादा मॉडर्न लुक मिलेगा।

BlackBerry Key2 Red Edition के रिलीज की तारीख का ऐलान अभी नहीं हुआ है। सिर्फ इतना पता है कि इसे उत्तरी अमेरिका, मध्य एशिया और एशिया के चुनिंदा देशों में 779 यूरो (करीब 63,000 रुपये) में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ लाल रंग वाले स्पेशल एडिशन वाले ब्लैकबेरी ब्रांड के ईयरबड्स लाए जाएंगे।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले4.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1620 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BlackBerry Key2 Red Edition, BlackBerry Key2, MWC 2019, MWC
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  2. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  3. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  4. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  5. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  6. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  7. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  8. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  9. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »