नए साल से बंद हो जाएगी सभी BlackBerry Classic स्मार्टफोन की सर्विस

BlackBerry फोन ब्रांड ने ऐलान किया है कि वह कंपनी के उन सभी Classic स्मार्टफोन्स का सपोर्ट बंद करने वाले हैं, जो कि BlackBerry OS या फिर BB10 OS पर काम करते हैं।

नए साल से बंद हो जाएगी सभी BlackBerry Classic स्मार्टफोन की सर्विस
ख़ास बातें
  • इन मॉडल्स पर यह सपोर्ट नए साल 4 जनवरी 2022 से बंद कर दिया जाएगा
  • BlackBerry एंड्रॉयड OS पर काम करने वाले फोन पर लागू नहीं होगा ये नियम
  • सपोर्ट बंद होने के बाद फोन पर कॉल व डाटा एक्सेस जैसी सुविधा नहीं ले पाएंग
विज्ञापन
iPhone और Andriod स्मार्टफोन के वर्चस्व से पहले पॉपुलर फोन ब्रांड के रूप में BlackBerry का परचम लहराया करता था। अब धीरे-धीरे करके अब इस कंपनी का जलवा स्मार्टफोन मार्केट में कम होता जा रहा है। हाल ही में कंपनी ने आधिकारिक रूप से ऐलान किया है कि वह अपने सभी Classic स्मार्टफोन मॉडल्स का सपोर्ट बंद करने जा रही है। इसका मतलब यह है कि आज के वक्त में जो भी यूज़र्स ब्लैकबेरी क्लासिक स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे थे, वह अब इसका उपयोग नहीं कर सकेंगे।

BlackBerry फोन ब्रांड ने ऐलान किया है कि वह कंपनी के उन सभी Classic स्मार्टफोन्स का सपोर्ट बंद करने वाले हैं, जो कि BlackBerry OS या फिर BB10 OS पर काम करते हैं। कंपनी का आधिकारिक सपोर्ट बंद होने के बाद ब्लैकबेरी क्लासिक स्मार्टफोन यूज़र्स डिवाइस पर कॉलिंग, डाटा एक्सेस, एसएमएस व फिर इमरजेंसी जैसी सभी सुविधाओं को खो देंगे।

इन मॉडल्स पर यह सपोर्ट नए साल 4 जनवरी 2022 से बंद कर दिया जाएगा।

आपको बता दें, नया नियम केवल क्लासिक स्मार्टफोन पर ही लागू होगा। वहीं, दूसरी ओर BlackBerry के एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले स्मार्टफोन अभी भी उपयोग किए जा सकेंगे।

ऐसे में हम ब्लैकबेरी क्लासिक स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने वाले मौजूदा यूज़र्स को सलाह देंगे कि 4 जनवरी से पहले-पहले वह अपने फोन में मौजूद डाटा का बैकअप ले लें और तुरंत नए ब्रांड की ओर शिफ्ट हो जाएं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BlackBerry Classic smartphones, BlackBerry
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  5. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  6. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  10. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »