ब्लैकबेरी डीटेक50 व डीटेक60 की पहली झलक

ब्लैकबेरी डीटेक50 व डीटेक60 की पहली झलक
ख़ास बातें
  • ब्लैकबेरी डीटेक50 व डीटेक60 को इसी हफ्ते भारत में लॉन्च किया गया
  • ब्लैकबेरी डीटेक50 की कीमत 21,990 रुपये है
  • ब्लैकबेरी डीटेक60 की कीमत 46,990 रुपये है
विज्ञापन
ब्लैकबेरी ने इसी हफ्ते भारत में अपने लेटेस्ट एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च किए। डीटेक50 और डीटेक 60 में से डीटेक50 एक किफ़ायती हैंडसेट है और इसकी कीमत 21,990 रुपये है। जबकि डीटेक60 एक प्रीमियम फोन है जो 46,990 रुपये में मिलेगा।

दोनों नए ब्लैकबेरी एंड्रॉयड स्मार्टफोन में आकर्षक स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। ये फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलते हैं जिसके ऊपर कंपनी की कस्टमाइज़ होने वाली स्किन दी गई है। सिक्योरिटी अपडेट के वादे के साथ आने वाले डीटेक50 और डीटेक60 स्मार्टफोन को ब्लैकबेरी ने 'दुनिया का सबसे सुरक्षित एंड्रॉयड स्मार्टफोन' करार दिया है।


ब्लैकबेरी डीटेक50 भारत में इसी हफ्ते से मिलना शुरू हो जाएगा जबकि ब्लैकबेरी डीटेक60 की बिक्री दिसंबर में शुरू होगी। इन स्मार्टफोन के विस्तृत रिव्यू से पहले हमने इनकी पहली झलक का एक वीडियो आपके लिए बनाया है। इस वीडियो में आप इन स्मार्टफोन के फ़ीचर व तस्वीरों को देख सकते हैं।

दोनों नए ब्लकबेरी एंड्रॉयड स्मार्टफोन में कई स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं। जैसे एफ/2.2 अपर्चर और 84-डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, ज़ायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैं। इन दोनों स्मार्टफोन में सिंगल-सिम माइक्रो-सिम कार्ड सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा दोनों फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ा सकते हैं।

दोनों फोन में फर्क देखें तो ब्लैकबेरी डीटेक50 में 5.2 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, एक 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, 4जी एलटीई (भारतीय एलटीई बैंड को सपोर्ट के साथ), वाई-फाई 802.11 एसी, एफएम रेडियो, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/जीपीएस, एनएफसी और 2610 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी है। इसका डाइमेंशन  147x72.5x7.4 मिलीमीटर और वज़न 135 ग्राम है।

ब्लैकबेरी डीटेक60 में 5.5 इंच क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नपड्रैगन 820 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 21 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, 4जी एलटीई (भारतीय एलटीई बैंड सपोर्ट के साथ), वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और 3000 एमएएच नॉन-रिमूवेबल बैटरी है। इसका डाइमेंशन 153.9x75.4x7 मिलीमीटर और वज़न 165 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • BlackBerry Hub and DTEK apps
  • Good screen and speakers
  • Decent camera quality
  • Well built
  • कमियां
  • Awful battery life
  • No fingerprint sensor
  • Unappealing overall look
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2610 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »