Vivo V17 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, Bigg Boss के ट्रेलर से खुलासा

Vivo ने अभी तक Vivo V17 Pro के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। क्योंकि Bigg Boss 13 सीजन का प्रसारण अगले महीने होना है। ऐसे में हम जल्द ही आधिकारिक ऐलान की उम्मीद कर सकते हैं।

Vivo V17 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, Bigg Boss के ट्रेलर से खुलासा

Vivo V17 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, Bigg Boss के ट्रेलर से खुलासा

ख़ास बातें
  • वीवो वी17 प्रो में पॉप-अप सेल्फी कैमरा मॉड्यूल होने का दावा
  • चार रियर सेंसर से लैस हो सकता है वीवो वी17 प्रो
  • Vivo V17 Pro की कीमत 30,000 रुपये के आसपास हो सकती है
विज्ञापन
Vivo जल्द ही भारतीय मार्केट में कैमरे पर केंद्रित वी सीरीज़ का नया स्मार्टफोन लाने वाली है। यह वीवो वी15 प्रो का अपग्रेड होगा। इसे Vivo V17 Pro के नाम से जाना जाएगा। अभी टेलीविज़न पर रियालिटी शो बिग बॉस के अगले सीज़न का नया प्रोमो रिलीज हुआ है। इस प्रोमो में बताया गया है कि Bigg Boss 13 सीज़न का आधिकारिक स्पॉनसर वीवो वी17 प्रो है। ट्रेलर में हमें एक फोन के सफेद रियर पैनल की झलक मिलती है। माना जा रहा है कि यह वीवो वी17 प्रो हैंडसेट हो सकता है।

बिग बॉस के 13वें सीजन आधिकारिक टीज़र में शो के होस्ट सलमान खान को हाथ में एक फोन को पकड़े दिखाया गया है। यह सफेद रियर पैनल वाला है और इसमें ग्रेडिएंट इफेक्ट भी है। ट्रेलर में पूरे डिवाइस को नहीं दिखाया गया है। हालांकि, वीडियो के अंत में वॉयस ओवर में कहा गया है, "वीवो वी17 प्रो प्रजेंट्स बिग बॉस 13"। वीवो ने अभी तक वीवो वी17 प्रो के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। क्योंकि बिग बॉस के 13वें सीजन का प्रसारण अगले महीने होना है। ऐसे में हम जल्द ही आधिकारिक घोषणा की उम्मीद कर सकते हैं।
 

वीवो वी17 प्रो स्पेसिफिकेशन

वीवो वी17 प्रो मार्केट में वीवो वी15 प्रो की जगह लेगा। कंपनी की वी सीरीज़ के पुराने हैंडसेट की तरह वीवो वी17 प्रो भी कैमरे के दीवानों के लिए हो सकता है और इसमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। याद रहे कि Vivo V15 Pro अपने सेगमेंट में पॉप-अप सेल्फी कैमरे, तीन रियर कैमरे, एमोलेड डिस्प्ले और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाले शुरुआती हैंडसेट में से एक है। कीमत की बात करें तो हमारा अनुमान है कि वीवो वी17 प्रो मार्केट में 30,000 रुपये के आसपास बिकेगा।

91मोबाइल्स की रिपोर्ट के मुताबिक, वीवो वी17 प्रो में पॉप-अप सेल्फी कैमरा मॉड्यूल होगा। इसमें एक नहीं दो सेंसर होंगे। इसके अलावा कंपनी रियर कैमरा सेटअप को भी अपग्रेड करेगी। इस बार तीन रियर कैमरे की जगह चार रियर सेंसर होंगे। इनमें से एक सेंसर में Oppo Reno 10x Zoom Edition वाली ज़ूम करने क्षमता होने का दावा है। Vivo V17 Pro को मार्केट में दिवाली सीज़न से पहले उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo V17 Pro, Bog Boss, Big Boss Season 13, Bigg Boss 13 Promo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  2. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  3. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  4. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  5. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  8. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  9. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »